जलील का दोहरा प्रदर्शन, राजएक्सप्रेस 35 रनों से जीता

0
जलील का दोहरा प्रदर्शन, राजएक्सप्रेस 35 रनों से जीता
जलील का दोहरा प्रदर्शन, राजएक्सप्रेस 35 रनों से जीता

भोपाल। जलील खान 69 रन और दो विकेट के दोहरे प्रदर्शन की मदद से राजएक्सप्रेस ने टाइम्स ऑफ इंडिया को 35 रनों से हराकर 29वें आईईएस-डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट में आसान जीत दर्ज की है। दिन के दूसरे मैच में भोपाल वारियर्स ने पीएनजी को हराया। ओल्ड कैंपियन मैदान पर खेली जा रही इस प्रतियोगिता में राज एक्सप्रेस ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 185 रन बनाए। इसमें जलील खान ने 69 रनों की पारी खेली। धर्मेंद्र ने 44, प्रशांत ने21 और शशि शेखर ने 1 रन बनाया। टाइम्स की ओर से अक्षय, अनिल, प्रसन्नजीत मुंड और बाबा पाटनकर ने 1-1 विकेट लिया। जवाब में टाइम्स टीम 150 रनों पर आउट हो गई। कुश ने 43 रन बनाए। बाबा पाटनकर ने 32 और अक्षय ने 16 रनों की पारी खेली। राजएक्स प्रेस की ओर से मनोरंजन, जलील और जाहिद ने 2-2 विकेट लिए। कप्तान मृगेंद्र सिंह और नरेश मीणा को 1-1 विकेट मिले। शशि शेखर ने किफायती गेंदबाजी करते हुए एक ओवर में मात्र 22 रन दिए।, जिसमें 3 नोबॉल भी शामिल हैं। जलील खान मानसरोवर प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। जबकि जाहिद आरएनटीयू वेल्यूएबल प्लेयर चुने गए। उन्हें प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने पुरस्कृत क्रिया।

दिन के दूसरे मैच में वारियर्स इलेवन ने पीएनजी को चार विकेट से हराया। पीएनजी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 97 रन बनाए। जवाब में वारियर्स इलेवन ने 12.3 ओवर में छह विकेट पर जरूरी रन बना लिए। ऋषभ साहू ने 18 रन देकर पांच विकेट लिए। प्लेयनर ऑफ द मैच चुने गए। सौरभ अबरोल ने 36, कुशाग्र ने 30 और अंक्रित लोधी ने 28 रन बनाए। टूर्नामेंट में तीन दिन का विश्राम रहेगा। इसलिए अगले मैच मंगलवार सुबह 9.00 बजे से खेला जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here