जसप्रीत बुमराह बने आईसीसी टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर, जो रूट, हैरी ब्रुक, कामिंदु मेंडिस का तोड़ा सपना

0

नई दिल्ली: जसप्रीत बुमराह ने साल 2024 में गजब की गेंदबाजी की और ना सिर्फ घरेलू मैदान पर बल्कि विदेशी घरती पर भी उन्होंने हर परिस्थिति में भारत के लिए क्रिकेट के लंबे प्रारूप में जबरदस्त प्रदर्शन किया। बुमराह को उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन का इनाम मिला और आईसीसी ने उन्हें मेन्स टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2024 चुना। बुमराह भारत की तरफ से ये खिताब जीतने वाले छठे क्रिकेटर बने। बुमराह से पहले ये खिताब राहुल द्रविड़, गौतम गंभीर, वीरेंद्र सहवाग, आर अश्विन और विराट कोहली जीत चुके हैं।

आईसीसी ने टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2024 के लिए चार खिलाड़ियों को नॉमिनेट किया था जिसमें बुमराह के साथ-साथ इंग्लैंड के जो रूट और हैरी ब्रुक साथ ही श्रीलंका के कामिंदु मेंडिस थे, लेकिन बुमराह ने इन तीनों का सपना तोड़ते हुए इस खिताब को जीतने में सफलता हासिल की। जसप्रीत बुमराह पीठ की चोट की वजह से लंबे समय तक क्रिकेट से दूर थे और फिर उन्होंने साल 2023 में मैदान पर क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप में वापसी की। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और जमकर विकेट चटकाए साथ ही साथ कई रिकॉर्ड्स भी अपने नाम किआ। साल 2024 में बुमराह ने इंग्लैंड और बांग्लादेश के खिलाफ शानदार गेंदबाजी अपनी धरती पर की तो वहीं इस साल उन्होंने साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया में भी बेहतरीन गेंदबाजी की।

2024 मे लिए सबसे ज्यादा विकेट

बुमराह साल 2024 में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे और उन्होंने कुल 71 बल्लेबाजों को आउट करने में सफलता हासिल की। वही इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर मौजूद इंग्लैंड के गस एटकिंसन (52 विकेट) से वो काफी आगे थे। साल 2024 में उन्होंने 357 ओवर फेंके और उनका इकानॉमी रेट सिर्फ 2.96 का रहा जो काफी शानदार था।

वहीं उनका औसत टेस्ट में 14.92 का रहा साथ ही स्ट्राइक रेट सिर्फ 30.1 का रहा। बुमराह ने साल 2024 में 4 बार फोर विकेट हॉल जबकि 5 बार फाइव विकेट हॉल लेने का कमाल किया और उनकी बेस्ट गेंदबाजी 45 रन देकर 6 विकेट रहा।बुमराह को इस साल आईसीसी मेन्स टेस्ट क्रिकेट टीम 2024 में भी शामिल किया गया था जिसके कप्तान पैट कमिंस थे। इस टेस्ट टीम में बुमराह के अलावा रविंद्र जडेजा और यशस्वी जायसवाल को भी शामिल किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here