जहान्वी और विश्वजीत भारतीय केनो सलालम दल में चयनित

0

भोपाल | राजधानी भोपाल की प्रतिभावान खिलाड़ी जहान्वी श्रीवास्तव और विश्वजीत कुशवाह भारतीय केनो सलालम टीम में चयनित हुए हैं। भारतीय टीम 10वीं एशियन केनो सलालम प्रतियोगिता थाईलैंड में हिस्सा लेगी। प्रतियोगिता 24 से 26 फरवरी के बीच होगी। फिलहाल ये दोनों खिलाड़ी महेश्वर में आयोजित नेशनल कैंप में हिस्सा ले रहे हैं। कैंप 20 फरवरी को समाप्त होगा। बता दें कि जहान्वी ने पिछले वर्ष जापान में आयोजित नौवीं केनो सलालम में रजत पदक जीता था। साउथ एशियन केनो सलालम थाईलैंड में भी दो रजत जीते थे। जबकि राष्ट्रीय सलालम में उनके नाम दो स्वर्ण, चार रजत और एक कांस्य पदक है। दोनों ने कहा कि वह अपने चयन को सार्थक करेंगे। उनकी फिलहाल महेश्वर की सहस्त्र धारा में जबरदस्त तैयारी चल रही है।