WTC 2025-27 में जो रूट का जलवा, शुभमन गिल टॉप-3 में नहीं; देखें टॉप-10 की लिस्ट

0

नई दिल्ली : ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में चौथे दिन 87 रन की नाबाद पारी खेलकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में टॉप-3 में जगह बना ली। हेड की इस शानदार पारी के बाद रनों की सूची में फेरबदल हुआ और भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल शीर्ष तीन से बाहर होकर चौथे स्थान पर खिसक गए। ऐसे में WTC के मौजूदा चक्र में बल्लेबाजों के बीच रनों की यह जंग और दिलचस्प हो गई है।

टॉप-3 से बाहर हुए शुभमन गिल, WTC 2025-27 में ट्रैविस हेड ने मारी बाजी

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में अब भारतीय कप्तान शुभमन गिल टॉप-3 से बाहर हो गए। ट्रैविस हेड अब तीसरे नंबर पर चले गए जबकि गिल चौथे नंबर पर खिसक गए। ट्रैविस हेड ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में अब तक खेले 12 टेस्ट मैचों में 1035 रन (खबर लिखे जाने तक) बनाए हैं जबकि शुभमन गिल ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में अब तक खेले 10 टेस्ट मैचों में 1024 रन बनाए हैं।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में जो रूट पहले नंबर पर हैं जिन्होंने अब तक खेले 16 मैचों में 1272 रन बनाए हैं तो वहीं उनके साथी खिलाड़ी हैरी ब्रुक इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं जिन्होंने 16 मैचों में ही 1271 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में केएल राहुल छठे नंबर पर हैं जिन्होंने 11 मैचों में 931 रन बनाए हैं जबकि रविंद्र जडेजा 11 मैचों में 790 रन बनाकर नौवें स्थान पर यशस्वी जायसवाल के साथ मौजूद हैं। यशस्वी ने भी 11 मैचों में अब तक 790 रन ही बनाए हैं।

WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज
बल्लेबाज साल मैच पारी नाबाद रन बेस्ट स्कोर औसत गेंद स्ट्राइक रेट 100 50 0 4 6
जो रूट 2025-2026 16 30 3 1272 160 47.11 2171 58.59 5 4 2 139 1
हैरी ब्रुक 2025-2026 16 29 1 1271 158 45.39 1551 81.94 2 9 3 143 15
ट्रैविस हेड 2025-2026 12* 23 1 1035 170 47.04 1373 75.38 3 3 0 128 9
शुभमन गिल 2025-2026 10 17 2 1024 269 68.26 1620 63.2 5 2 0 117 15
बेन डकेट 2025-2026 16 30 0 954 149 31.8 1125 84.8 2 3 3 135 4
केएल राहुल 2025-2026 11 20 1 931 137 49 1897 49.07 3 4 0 112 8
जेमी स्मिथ 2025-2026 15 27 3 908 184* 37.83 1225 74.12 1 6 1 110 17
शाई होप 2025-2026 11 21 0 792 140 37.71 1619 48.91 3 2 0 83 6
रविंद्र जडेजा 2025-2026 11 18 5 790 107* 60.76 1416 55.79 2 6 0 73 13
यशस्वी जायसवाल 2025-2026 11 20 0 790 175 39.5 1158 68.22 3 3 4 119 6
जस्टिन ग्रीव्स 2025-2026 12 22 3 775 202* 40.78 1534 50.52 2 2 2 82 2

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here