जो रूट का ऐतिहासिक कारनामा, इंग्लैंड क्रिकेट में पहली बार रचा गया नया इतिहास

0

नई दिल्ली: इंग्लैंड क्रिकेट टीम इस समय टी20 और वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका के दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच फिलहाल वनडे सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया, जहां इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को पांच विकेट से हरा दिया। इस जीत में अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने अहम भूमिका निभाई।

कठिन पिच पर जो रूट ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 75 रनों की शानदार पारी खेली और साथ ही गेंदबाजी में भी दो विकेट झटके। उनके इस ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इंग्लैंड ने लक्ष्य को 22 गेंदें शेष रहते और पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया।

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतते ही जो रूट ने इतिहास रच दिया। वह इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इंग्लैंड क्रिकेट के इतिहास में उनसे ज्यादा इंग्लैंड के लिए किसी भी खिलाड़ी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड नहीं जीता है।

जो रूट के करियर का यह 27वां प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड था। इसके साथ ही उन्होंने इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ियों की सूची में पूर्व कप्तान केविन पीटरसन को पीछे छोड़ दिया। केविन पीटरसन ने अपने करियर में 26 बार यह सम्मान हासिल किया था और वह लंबे समय तक इस सूची में शीर्ष पर बने हुए थे। लेकिन अब जो रूट ने उन्हें पीछे छोड़ते हुए इंग्लैंड क्रिकेट इतिहास में नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

इंग्लैंड के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी
  • 27 – जो रूट
  • 26 – केविन पीटरसन
  • 24 – जोस बटलर
  • 22 – जॉनी बेयरस्टो
  • 21 – इयोन मोर्गन/बेन स्टोक्स

श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच तीसरा और आखिरी वनडे मैच 27 जनवरी को खेला जाना है। ये मैच भी कोलंबो में ही खेला जाएगा। बता दें कि श्रीलंका ने सीरीज का पहला मैच 19 रनों से जीता था, ऐसे में यह सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। तीसरा वनडे जीतने वाली टीम इस सीरीज को अपने नाम करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here