जॉन कैंपबेल ने मचाई सनसनी, दूसरे वनडे में शतक ठोककर तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड

0
नई दिल्ली : भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला गुवाहाटी में खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम को जॉन कैंपबेल ने एक बार फिर तूफानी शुरुआत दिलाई। कैंपबेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए महज 65 गेंदों में शतक जड़ दिया। इस शतकीय पारी के साथ उन्होंने एक खास रिकॉर्ड लिस्ट में भी अपनी जगह बना ली है। इस सूची में वेस्टइंडीज के दिग्गज ब्रायन लारा पहले और क्रिस गेल दूसरे स्थान पर हैं।
जॉन कैंपबेल वेस्टइंडीज के लिए सबसे तेज वनडे शतक लगाने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने मौजूदा कप्तान शाय होप को पीछे छोड़ा है। वहीं इस पारी में कैंपबेल ने 29 गेंद पर अर्धशतक जड़ा था। वह इसी के साथ भारत के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले वेस्टइंडीज के बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
वेस्टइंडीज के लिए सबसे तेज ODI शतक लगाने वाले बल्लेबाज
  • 45 गेंद: ब्रायन लारा vs बांग्लादेश, ढाका, 1999
  • 55 गेंद: क्रिस गेल vs इंग्लैंड, सेंट जॉर्ज, 2019
  • 61 गेंद: एविन लुईस vs श्रीलंका, पल्लेकेले, 2024
  • 63 गेंद: निकोलस पूरन vs नीदरलैंड्स, हरारे, 2023
  • 65 गेंद: जॉन कैंपबेल vs भारत, गुवाहाटी, 2026*
  • 66 गेंद: शाय होप vs न्यूजीलैंड, नेपियर, 2025
भारत के खिलाफ सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले वेस्टइंडीज के बल्लेबाज
  • 29 गेंद: जॉन कैंपबेल, गुवाहाटी, 2026*
  • 30 गेंद: क्रिस गेल, अहमदाबाद, 2002
  • 30 गेंद: क्रिस गेल, पोर्ट ऑफ स्पेन, 2019
  • 32 गेंद: वैवेल हाइंड्स, वडोदरा, 2002
  • 33 गेंद: निकोलस पूरन, विशाखापट्टनम, 2019
जॉन कैंपबेल का बल्ला गरजा, शानदार फॉर्म को शतक में बदला

वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज जॉन कैंपबेल ने मौजूदा वनडे सीरीज में शानदार फॉर्म जारी रखा है। पहले वनडे में तिरुवनंतपुरम में उन्होंने जस्टिन ग्रीव्स के साथ मिलकर बेहतरीन बल्लेबाजी की थी और 60 गेंदों पर 62 रन बनाए थे। इसके बाद दूसरे वनडे में भी कैंपबेल का बल्ला जमकर चला। उन्होंने 68 गेंदों पर 101 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 5 छक्के शामिल रहे।

दूसरे वनडे मुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, रविंद्र जडेजा, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा।

वेस्टइंडीज: जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), अमीर जांगू, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, कीमो पॉल, अल्जारी जोसेफ, शमार जोसेफ, जेडेन सील्स, विटेल लॉज।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here