34.5 C
New Delhi
Monday, June 9, 2025

जूडो खिलाड़ी ऋतुराज योगेश और अमिश ने जीते स्वर्ण पदक

पदक विजेता खिलाड़ियों ने खेल संचालक से भेंट की
भोपाल। राजधानी स्थित टी.आई.टी. काॅलेज में 9 सितम्बर, 2019 को आयोजित राजीव गाँधी प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में जूडो खिलाड़ी योगेश मेहरा, ऋतुराज भोजने और अमिश राय ने एक-एक स्वर्ण पदक अर्जित किया। तीनों खिलाड़ियों का आगामी राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। जूडो खिलाड़ियों ने आज संचालक खेल और युवा कल्याण डाॅ. एस.एल. थाउसेन से भेंट की। खेल संचालक डाॅ. थाउसेन ने खिलाड़ियों को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी और उन्हें राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करते हुए शुभकामनाएं दी। इस मौके पर जूडो प्रशिक्षक सुश्री मोनिका पारोची भी उपस्थित थीं।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में -60 किलोग्राम भारवर्ग में अकादमी के खिलाड़ी योगेश मेहरा ने फायनल मुकाबले में जबलपुर के खिलाड़ी को बजारी मारते हुए 10 सेकेण्ड का होल्ड लेकर पराजित किया और स्वर्ण पदक अर्जित किया। इसी तरह -66 किलोग्राम भारवर्ग में ऋतुराज भोजने ने फायनल में उज्जैन के खिलाड़ी को 15 सेकेण्ड में इप्पोन मारकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। जूडो खिलाड़ी अमिश राय ने -100 किलोग्राम भारवर्ग के फायनल मुकाबले में इंदौर के खिलाड़ी को 20 सेकेण्ड होल्ड में लेकर पटकनी दी और स्वर्ण पदक अर्जित किया। गौरतलब है कि तीनों जूडो खिलाड़ी ख्ेाल विभाग द्वारा अंकुर खेल परिसर में संचालित जूडो केन्द्र में प्रशिक्षणरत है।
—————

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles