जूडो, ताइक्वांडो, कुराश, मार्शल आर्ट्स फ्री समर कैंप 1अप्रैल से

0
Martial arts fighter

भोपाल: तास क्लब पिपलानी भेल भोपाल द्वारा केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना फिट इंडिया के माध्यम से 2 माह का फ्री समर कोचिंग कैंप 1अप्रैल 2025 से समय शाम 5.30 से 8.30 बजे तक आयोजन किया जा रहा है. जिसमें जूडो, ताइक्वांडो, कुराश जैसे आत्मरक्षा के मार्शल आर्ट्स खेलों का प्रशिक्षण राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों और मान्यता प्राप्त प्रशिक्षको के मार्गदर्शन में दिया जाएगा।

इस कैंप का मुख्य उद्देश्य मार्शल आर्ट्स के माध्यम से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना, आत्मरक्षा और शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है. यह समर कैंप पिछले 40 वर्षों से विश्वामित्र अवॉर्डी श्री सुरेश श्रीवास्तव के मार्गदर्शन संचालित किया जाता है। इस समर कैंप में शामिल होने के लिए 5 वर्ष से अधिक उम्र के बालक बालिकाएं अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते है. प्रशिक्षण हेतु जोगेंद्र तिवारी 6261148798, निहाल सर 7999583792 से संपर्क कर सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here