भोपाल। 07 से 15 दिसम्बर 2024 तक जूनियर एशिया कप 2024 का आयोजन मस्कट ओमान में किया जा रहा है। इस अंतर्राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में म.प्र. राज्य खेल अकादमी की महिला खिलाड़ियों कु. ज्योति सिंह, कु. अदिति स्लैमा और कु. सोनम का चयन भारतीय जूनियर हॉकी टीम में किया गया है। साथ भारतीय जूनियर हॉकी महिला टीम में सहायक प्रशिक्षक के लिए राज्य महिला अकादमी के हॉकी प्रशिक्षक का चयन किया गया है।
मास्कट ओमान में आयोजित इस चैम्पियनशिप में भारतीय जूनियर हॉकी टीम में कु. ज्योति सिंह टीम की केप्टन, कु. अदिति स्लैमा गोलकीपर, कु. सोनम, फारवर्ड (अतिरिक्त खिलाड़ी) और सुश्री नेहा रावत टीम की सहायक प्रशिक्षक के लिए चयनित की गई है। इस प्रतियेागिता से चयनित खिलाड़ियों का चयन एफ.आई.एच. हॉकी जूनियर वर्ल्ड कप 2025 के लिए पात्र होंगे।
उक्त प्रतियोगिता में देश भर की 10 टीमें प्रतिभागिता कर रही है जिन्हें पूल ए और पूल बी में रखा गया है। पूल ए में भारत, चीन, मलेशिया, थाईलेण्ड और बांग्लादेश पूल बी में साउथ कोरिया, जापान, चायनीज ताईपे हांगकांग चायन और श्रीलंका की टीम शामिल है।