कबड्डी विश्व कप फाइनल में जगह बनाने थाईलैंड भारत आमने-सामने

0

अहमदाबाद। भारतीय टीम शुक्रवार को कबड्डी विश्व कप के सेमीफाइनल में थाईलैंड के खिलाफ जीत के साथ फाइनल में जगह बनाने के इरादे से उतरेगी। एशियाई खेलों के उपविजेता ईरान और दक्षिण कोरिया पहले सेमीफाइनल मैच में आमने-सामने होंगे। भारतीय टीम ने ग्रुप स्तर पर पांच में से चार मैच जीते। पहले ही मैच में उसे दक्षिण कोरिया के हाथों हार मिली थी। उस चौंकाने वाली हार के बाद भारतीय टीम ने खुद को संभाला और फिर लगातार चार जीत के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश किया। भारतीय कप्तान अनूप कुमार ने कहा- “हम इस मैच के लिए पूरी तरह तैयार है। लेकिन थाई टीम से कैसे निपटा जाएगा इसकी रणनीति बनानी अभी बाकी है। हमारा लक्ष्य विश्व कप खिताब है।” थाईलैंड ने ग्रुप “बी” में शीर्ष पर रहते हुए सेमीफाइनल का रास्ता तय किया है। उसने अपने अंतिम ग्रुप मैच में जापान को कांटे के मुकाबले में हराते हुए अंतिम चार का टिकट कटाया है।