27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026

कमल चावला क्वार्टर फायनल मे पहुॅचे

भोपाल। राजधानी के विक्रम अवार्डी क्यूईस्ट कमल चावला ने म्यामार के हेट को को 5-2 (28-29, 51-4, 47-0, 43-45, 35-5, 33-14, 36-29) से हराकर अशगाबात, तुर्कमेनिस्तान में खेले जा रहे 5वें एशियन इंडोर एवं मार्शल आर्ट्स गेम्स के अन्तर्गत 6रेड स्नूकर स्पर्धा के क्वार्टर फायनल में प्रवेश किया। कमल का अगला मुकाबला चीन के बिंगताओ यॉन से होगा।

प्री क्वार्टर मुकाबले के पहले फ्रेम में म्यांमार के हेट को ने 29-28 से जीतकर 1-0 की अग्रता बनाई। लेकिन कमल ने दूसरे फ्रेम में 35 अंक का ब्रेक मारकर 51-4 से जीत दर्ज कर स्कोर 1-1 किया। तीसरा फ्रेम 47-0 से जीतकर वे 2-1 से आगे हो गए। चौथे फ्रेम में हेट को ने पलटवार करते हुए 45-43 से फ्रेम अपने नाम कर स्कोर 2-2 किया। उसके बाद कमल ने लगातार अपने प्रदर्शन में सुधार किया तथा अच्छी पॉटिग व सटीक डिफेंस कर अगले तीनों फ्रेम 35-5, 33-14, 36-29 से अपने नाम कर मैच में विजयश्री हासिल की।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles