कमल चावला वर्ल्ड स्नूकर चैम्पियनशिप में खेलेगें

0
Kamal Chawla qualifies for World Snooker Championship
Kamal Chawla qualifies for World Snooker Championship

भोपाल। पूर्व 6 रेड वर्ल्ड न. 2 तथा वर्तमान एशिया न 3 स्नूकर खिलाडीे कमल चावला वर्ल्ड 6 रेड स्नूकर व वर्ल्ड 6 रेड टीम स्नूकर प्रतियोगिता में भाग लेगें। यह प्रतियोगिता 15 से 25 सितंबर तक म्यांमार में खेली जायेगी। कमल का यह 35वॉ अन्तरराष्ट्रीय टूर्नामेंट है। अभी तक उन्होनंे अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर 9 पदक जीते है। वे, विश्व स्नूकर टीम चैम्पियनशिप में भी देश के लिए पदक जीत चुके है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2017 में हुरगाडा में सम्पन्न वर्ल्ड 6 रेड स्नूकर चैम्पियनशिप में कमल ने रजत पदक अर्जित किया था। विश्व स्नूकर चैम्पियनशिप के फायनल में पहुॅचने वाले वे देश के तीसरे खिलाडी थे। स्व. ओबी अग्रवाल और पंकज आडवानी ही कमल से पूर्व किसी भी विश्व स्नूकर चैम्पियनशिप के फायनल में पहुॅचे थे। हाल ही में कमल ने थाईलैण्ड में एशियन 6 रेड स्नूकर चैम्पियनशिप में कॉस्य पदक जीता था।