33.8 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

कमल कजानिया और जहांगीराबाद क्लब जीते

भोपाल | जहांगीराबाद क्लब ने आर्यन क्लब को 50 रनों से तथा कमल कजानिया क्लब ने जीतू इलेवन को 29 रनों से हराकर यहां खेली जा रही छठवीं महर्षि वाल्मिकी ट्रॉफी टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में अासान जीत दर्ज की है। बाबे आली मैदान पर खेली जा रही इस प्रतियोगिता में मंगलवार को पहले मैच में जहांगीराबाद ने 157 रन बनाए। इसमें विजय पारोचे ने 42, अक्षय पारोचे ने 47 और शैलेंद्र पवार ने 42 रन बनाए । जवाब में आर्यन क्लब 107 रन ही बना पाई। जहांगीराबाद की ओर से शैलेंद्र पंवार ने चार विकेट झटके। वह मैन आफ द मैच रहे। दूसरे मैच में कमल कजानिया क्लब ने 125 रन बनाए। इसमें अन्नू ने 23 रन बनाए। जवाब में जीतू इलेवन 96 रन ही जोड़ पाई। कार्तिक मैन आफ द मैच रहे। दोनों खिलाड़ियों को एनएसयूआई के पूर्व जिलाअध्यक्ष सूरज तिवारी, यश श्रीवास्तव और आयोजन अध्यक्ष राजेश बड़गुजर ने पुरस्कृत किया।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles