24.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026

KAR vs JK Final: जम्मू-कश्मीर का कमाल, रणजी ट्रॉफी पर पहली बार कब्जा

नई दिल्ली : Ranji Trophy एलीट 2025-26 के फाइनल में जम्मू-कश्मीर ने इतिहास रचते हुए पहली बार खिताब अपने नाम कर लिया। कर्नाटक के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में जे&के ने पहली पारी की बढ़त के दम पर ट्रॉफी जीती। हुबली के KSCA Hubli Cricket Ground में खेले गए फाइनल के आखिरी दिन जम्मू-कश्मीर ने 550 से अधिक रनों की विशाल बढ़त हासिल कर ली, जिससे मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ लेकिन पहली पारी में बढ़त के आधार पर जे&के चैंपियन बना। पांचवें दिन टीम ने कर्नाटक को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया और दूसरी पारी में 4 विकेट पर 342 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज कमरान इकबाल और साहिल लोत्रा ने शानदार शतकीय पारियां खेलकर जीत की नींव मजबूत की।

Umar Abdullah जम्मू-कश्मीर की ऐतिहासिक जीत के मौके पर मौजूद रहे। CM अब्दुल्ला फाइनल मैच के आखिरी दिन हुबली पहुंचे और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। टीम के खिताब जीतने के बाद उन्होंने खिलाड़ियों का जश्न मनाते हुए एक वीडियो भी X (formerly Twitter) पर साझा किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है।मैच से पहले चौथे दिन कर्नाटक की पहली पारी 293 रनों पर सिमट गई थी। कप्तान मयंक अग्रवाल ने अकेले मोर्चा संभालते हुए 21 चौकों की मदद से 160 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें पर्याप्त सहयोग नहीं मिला। कृतिक कृष्णा ने 36 और श्रेयस गोपाल ने 27 रन जोड़े। मयंक और कृतिक ने छठे विकेट के लिए 79 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी कर टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन कृतिक के आउट होते ही पारी लड़खड़ा गई। कर्नाटक ने अपने आखिरी चार विकेट सिर्फ 52 रन जोड़कर गंवा दिए और बड़ी बढ़त हासिल करने का मौका हाथ से निकल गया।

जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में 584 रन बनाकर मैच पर दबदबा बनाए रखा। यह J&K की पहली रणजी ट्रॉफी जीत है और टीम सिर्फ नौवीं टीम बनी है जिसने फाइनल में पहुंचकर खिताब जीता। इससे पहले बॉम्बे, नवानगर, महाराष्ट्र, बड़ौदा, कर्नाटक, पंजाब, हैदराबाद और विदर्भ ने यह उपलब्धि हासिल की थी।

पहली बार फाइनल में पहुंचने के साथ खिताब जीतने वाली टीमें

बॉम्बे: 1934–35
नवानगर: 1936–37
हैदराबाद: 1937–38
महाराष्ट्र: 1939–40
बड़ौदा: 1942–43
कर्नाटक: 1973–74
पंजाब: 1992–93
विदर्भ: 2017–18
जम्मू-कश्मीर: 2025-26

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles