12.1 C
New Delhi
Sunday, February 2, 2025

कराते अकादमी की खिलाड़ी रिद्धि चौबे ने जीता स्वर्ण पदक

भोपाल। विदिशा में गत दिवस आयोजित राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय राज्य स्तरीय कराते चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश राज्य कराते अकादमी की खिलाड़ी रिद्धि चौबे ने सीनियर महिला -66 किलोग्राम भार वर्ग की व्यक्तिगत कुमीते स्पर्धा में स्वर्ण पदक अर्जित किया। रिद्धि चौबे ने यह पदक फायनल मुकाबले में विदिशा की खिलाड़ी को 8-0 से शिकस्त देकर जीता। रिद्धि का आगामी ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी कराते चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है। खेल और युवा कल्याण मंत्री श्री जीतू पटवारी एवं खेल संचालक डॉ. एस. एल. थाउसेन ने रिद्धि चौबे को बधाई और शुभकामनाएं दी है। कराते अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक शिहान जयदेव शर्मा के मार्गदर्शन में रिद्धि चौबे प्रशिक्षणरत है।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles