क्याकिंग केनोइंग अकादमी की खिलाड़ी दीपा राजपूत फायनल में

0

भोपाल। 23 से 25 अगस्त 2024 तक Senior World canoe Championship 2024 का आयोजन उज्बेकिस्तान में किया जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर की इस केनो चौम्पियनशीप में खेल अकादमी के 7 खिलाड़ी और 3 प्रशिक्षक सहित कुल 10 सदस्यीय दल उज्बेकिस्तान गया हुआ है। खेल अकादमी की क्याकिंग केनोइंग खिलाड़ी दीपा राजपूत ने विश्व चौम्पियनशिप के फायनल मुकाबले में अपनी जगह बना ली है। दीपा राजपूत सी-1 500 मी. में फायनल खेलेंगी। फायनल मुकाबला कल 25 अगस्त 2024 को होना है। दीपा की इस उपलब्धि पर म.प्र. के खेल मंत्री विश्वास सारंग ने उनका उत्साहवर्धन करते हुये शुभकामनाएं प्रेषित की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here