कजाकिस्तान की महिला हॉकी टीम मध्य प्रदेश अकादमी में कर रही एशियन गेम्स की तैयारी

0
Kazakhstan women's hockey team is preparing for Asian Games in Madhya Pradesh Academy
Kazakhstan women's hockey team is preparing for Asian Games in Madhya Pradesh Academy
  • मध्य प्रदेश की अकादमी बेहतरीन और सर्व सुविधायुक्त है-कज़ाख कोच श्री बेबीतोव

भाेपाल। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में संचालित महिला हॉकी अकादमी ने कई भारतीय महिला हॉकी सितारों को तराशा है। बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर और सर्व सुविधायुक्त व्यवस्थाओं ने दूसरे देशों के खिलाड़ियों को भी मजबूर कर दिया है कि वे मध्य प्रदेश महिला हॉकी अकादमी में आकर अपनी तैयारी करें। कजाकिस्तान की महिला हॉकी टीम ग्वालियर की अकादमी में एशियन गेम्स की तैयारियों के लिए कैंप लगाकर प्रशिक्षण कर रही है।

कजाकिस्तान महिला हॉकी टीम के प्रशिक्षक श्री बेबीतोव नूरजहान का कहना है ग्वालियर स्थित मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी बेहतरीन है यहाँ का माहौल खेलों के लिए अनुकूल है और हर तरह की सुविधा यहाँ उपलब्ध है। हमारी टीम ने पहले भी यहाँ कैंप लगाकर प्रशिक्षण लिया है। उन्होंने कहा कि सितंबर में चीन में होने वाले एशियन गेम्स की तैयारियों के लिए 4-13 सितंबर तक हमने ट्रेनिंग कैंप लगाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here