भोपाल। टी.टी. नगर स्टेडियम में चल रहे समर कैम्प में शामिल बच्चों को आज केरल की मार्शल आर्ट कलरीपायट्टु का प्रदर्शन नजदीकी से देखने का अवसर मिला। युद्धकला पर केन्द्रित इस मार्शल आर्ट के प्रदर्शन का बच्चों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। कलरीपायट्टु प्रदर्शन दल में शामिल खिलाड़ियों से प्रमुख सचिव ख्ेाल श्री अनिरूद्ध मुखर्जी, संचालक खेल और युवा कल्याण डाँ. एस.एल. थाउसेन ने परिचय भी प्राप्त किया। ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के अंतर्गत श्रीजयन गुरूक्कल के नेतृत्व में केरल से आए दस सदस्यीय बालक-बालिकाओं के दल द्वारा केरल की मार्शल आर्ट कलरीपायट्टु (Kalarippayattu) का समर कैम्प के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन किया गया। दल में शामिल नन्हंे दो खिलाड़ी बच्चों असवंत्स और अरमल ने युद्धकला का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया। केरल की मार्शल आर्ट कलरीपायट्टु प्रदर्शन के दौरान प्रमुख सचिव ख्ेाल श्री अनिरूद्ध मुखर्जी, संचालक खेल और युवा कल्याण डाँ. एस.एल. थाउसेन, संयुक्त संचालक खेल डाँ. विनोद प्रधान एवं श्री बी.एस. यादव सहित अन्य अधिकारी, खिलाड़ी और उनके अभिभावक मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि केरल स्पोट्र्स काॅन्सिल, उच्च शिक्षा एवं खेल विभाग मध्य प्रदेश के समन्वित सहयोग से ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के अंतर्गत राजधानी भोपाल में 24 से 27 मई, 2018 तक कलरीपायट्टु का प्रदर्शन किया जा रहा हैं।

