भोपाल: आसाम में आयोजित हो रहे चौथे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2023-24 में रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय की पुरुष हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। आज अंतिम लीग का मुकाबला गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी, अमृतसर के मध्य खेला गया।
आरएनटीयू के अक्षय दुबे ने जबर्दस्त प्रहार करते हुए तीन गोल दागे और आमिद खान पठान ने एक गोल दागा। ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी की सिल्वर मेडलिस्ट गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी के साथ आरएनटीयू ने ड्रा खेला और इंडिया की टॉप 4 यूनिवर्सिटी में अपना स्थान बनाया।
टीम के कोच लोकेंद्र शर्मा और मैनेजर डॉ. हबीब हसन की अगुवाई में आरएनटीयू की टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है। विश्वविद्यालय की पुरुष वर्ग में अली अहमद बीए, अरहम अंसारी बीए, सद्दाम अहमद बीए, श्रेयस बी धुपे बीकॉम, अंकित पाल बीपीईएस, सुंदरम राजावत बीपीईएस, वैभव खुसलानी बीपीईएस, अभय परिहार बीपीएड, स्वप्निल कावड़कर पीजीडीसीए, शैलेंद्र सिंह बीकॉम, आमिद खान पीजीडीसीए, हिमांशु सनिक बीए, दीपक यादव बीकॉम, आदेश ठाकुर बीपीईएस, सत्यम बर्डे बीए, अवनीश सेन पीजीडीसीए, आकाश दुबे एमपीईएस, अभिजीत महोर बीपीईएस शामिल हैं।
टीम के सेमीफाइनल में प्रवेश पर आरएनटीयू के कुलाधिपति संतोष चौबे, एसजीएसयू के कुलाधिपति डॉ सिद्धार्थ चतुर्वेदी, आरएनटीयू की प्रो-चांसलर डॉ अदिति चतुर्वेदी वत्स, कुलपति प्रो. रजनीकांत, कुलसचिव डॉ. विजय सिंह और जिला खेल अधिकारी रायसेन जलज चतुर्वेदी ने टीम को बधाई दी है।


