Khelo India University Games : म.प्र. के खिलाड़ियों ने 2 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य सहित 5 पदक जीते

0

भोपाल। चौथी खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2023 का आयोजन असम, अरूणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, सिक्किम, नागालेण्ड एवं त्रिपुरा में 17 से 29 फरवरी तक किया जा रहा है। आज खेले गये मुकाबलों में मप्र के खिलाड़ियों ने बाक्सिंग में 1 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य व जूडो में 1 स्वर्ण सहित कुल 5 पदक प्राप्त किये।

खेल अकादमी के बाक्सिंग खिलाड़ियों ने जीता 4 पदक
बॉक्सिंग खेल के महिला 75 किग्रा. भागवर्ग इवेन्ट के फायनल के इस रोमांचक और संघर्षपूर्ण मुकाबले में अकादमी के खिलाड़ी जिज्ञासा राजपूत (रवीन्द्रनाथ टैगौर विश्वविद्यालय रायसेन) ने स्वर्णिम विजय प्राप्त कि। वही अकादमी की एक और खिलाड़ी मलिका मोर ने अपने खेल कौशल एवं दक्षता को अजमाते हुये 50 किग्रा भारवर्ग में रजत पदक अपने नाम किया। इसी तरह अकादमी के 2 और खिलाड़ी अवस्थी ने महिला वर्ग के 52 किग्रा भारवर्ग इवेन्ट में कांस्य पदक एवं पुरूष वर्ग के 92 किग्रा भार वर्ग में सौरभ यादव ने भी कांस्य पदक अर्जित किया।

रवीन्द्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी की जूडो खिलाडी पवित्रा ने जीता 1 स्वर्ण पदक
जूडो खेल के मुकाबले में रवीन्द्रनाथ टैगौर विश्वविद्यालय रायसेन की खिलाड़ी पवित्रा भटेले ने -75 किग्रा भारवर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने यह मुकाबला बी.एम.यू. की खिलाड़ी अन्नू को पराजित कर यह स्वर्णिम विजय पायी है। उल्लेखनीय है कि गतवर्ष खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 में प्रदेश के खिलाड़ियों ने 7 स्वर्ण, 5 रजत एवं 7 कांस्य सहित कुल 19 पदक अर्जित किये थे। खिलाड़ियों की इन उपलब्धियों पर मंत्री खेल विश्वास सारंग और संचालक खेल डॉ. रविकुमार गुप्ता ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुये बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here