Khelo India University Games : रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय की मनीषा ने 3000 मीटर स्टीपलचेस में जीता सिल्वर मेडल

0
Khelo India University Games

आरएनटीयू की बाक्सर जिज्ञासा राजपूत और मलिका मोर पहुंची सेमीफाइनल में

भोपाल। आसाम में आयोजित हो रहे चौथे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2023-24 में रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय की मनीषा ने 3000मीटर स्टीपलचेस में सिल्वर मेडल जीतकर विश्वविद्यालय सहित प्रदेश का नाम रोशन किया है। टीम के कोच श्री एस के प्रसाद और मैनेजर राहुल शिंदे की अगुवाई में आरएनटीयू की मनीषा ने शानदार प्रदर्शन किया। मनीषा ने इस जीत का श्रेय माता-पिता, खेल और युवा कल्याण विभाग और रबीन्द्र नाथ टैगोर विश्वविद्यालय के विशेष सहयोग को दिया।

वही बॉक्सिंग में जिज्ञासा राजपूत (75 किलोग्राम वेट कैटेगरी) ने आज उत्कल यूनिवर्सिटी, भुवनेश्वर, उड़ीसा की सुनीता जैना को पहले ही राउंड में नॉकआउट कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मलिका मोर (-50 किलोग्राम वेट कैटेगरी) ने एमएसडीएपी यूनिवर्सिटी की बाक्सर को 5-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

मनीषा की इस जीत पर आरएनटीयू के कुलाधिपति संतोष चौबे, एसजीएसयू के कुलाधिपति डॉ सिद्धार्थ चतुर्वेदी, आरएनटीयू की प्रो-चांसलर डॉ अदिति चतुर्वेदी वत्स, कुलपति प्रो. रजनीकांत, कुलसचिव डॉ. विजय सिंह और जिला खेल अधिकारी रायसेन जलज चतुर्वेदी ने बधाई और शुभकामनाएं दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here