KKR vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को दिया 239 रन का लक्ष्य, कोलकाता का लाइव स्कोर 22/0

0

नई दिल्ली:केकेआर ने पहले ओवर में बनाए 16 रन कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से क्विंटन डिकॉक और सुनील नरेन ने पारी की शुरुआत की। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए आकाशदीप पहला ओवर लेकर आए। उनकी पहली गेंद पर वाइड रही। विकेट के पीछे निकोलस पूरन भी उसे पकड़ नहीं पाए। अगली गेंद पर 1 रन लेकर डिकॉक ने अपना खाता खोला। अगली गेंद डॉट रही। तीसरी गेंद वाइड हो गई। अगली गेंद पर सुनील नरेन ने छक्का जड़कर अपना खाता खोला। चौथी गेंद डॉट रही। पांचवीं गेंद पर सुनील नरेन ने एक रन लिया। आखिरी गेंद पर डिकॉक ने एक रन लिया। इस ओवर से केकेआर के खाते में 16 रन आए।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में आज डबल हेडर है। पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान में कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है। यह आईपीएल 2025 का 21वां मुकाबला है। कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने ऋषभ पंत को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया।

एलएसजी की ओर से मिचेल मार्श, निकोलस पूरन और एडेन मार्करम ने कमाल की बल्लेबाजी की। एडेन मार्करम ने शानदार शुरुआत की। एडेन मार्कराम और मिचेल मार्श ने पावरप्ले में बिना विकेट खोए 59 रन बनाए थे। इसमें से मार्कराम ने 19 गेंद में 36 और मिचेल मार्श ने 17 गेंद में 21 रन ठोके थे। जल्द ही मिचेल मार्श ने स्टेयरिंग अपने हाथ में ले ली। मिचेल मार्श ने 5 मैच में चौथा अर्धशतक लगाया। फिर निकोलस पूरन ने आईपीएल में अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया। इस तरह लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 238 रन का स्कोर बनाया। अब देखना यह है कि केकेआर के बल्लेबाज क्या इस चुनौती से पार पा पाएंगे?

इससे पहले केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का विकल्प चुना। उन्होंने बताया कि उनकी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव है। मोईन अली की जगह स्पेंसर जॉनसन आखिरी एकादश में शामिल हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा कि उनकी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं है।

निकोलस पूरन ने बनाया आईपीएल का अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर

लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी की बात करें तो मिचेल मार्श, निकोलस पूरन और एडेन मार्करम ने कमाल की बल्लेबाजी की। अजिंक्य रहाणे द्वारा एलएसजी को बल्लेबाजी के लिए बुलाए जाने के बाद मार्करम ने टीम को मजबूत शुरुआत दी। जल्द ही मिचेल मार्श ने भी गियर बदल लिया। मिचेल मार्श ने पांच मैचों में अपना चौथा अर्धशतक बनाया। फिर निकोलस पूरन आए और आईपीएल में अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाकर केकेआर के सामने एक बड़ी चुनौती खड़ी कर दी।

लखनऊ ने 20 ओवर में बनाए 3 विकेट पर 238 रन

वैभव अरोड़ा 20वां ओवर लेकर आए। उनके इस ओवर से 11 रन बनाए। वैभव अरोड़ा की पहली गेंद पर निकोलस पूरन ने चौका लगाया। अगली गेंद वाइड रही। अगली गेंद डॉट रही। तीसरी गेंद पर पूरन ने एक रन लिया। अगली गेंद में डेविड मिलर ने दौड़कर 2 रन पूरे किए। पांचवीं गेंद पर डेविड मिलर ने एक रन लिया। अगली गेंद वाइड रही। आखिरी गेंद पर पूरन ने एक रन लिया। इस तरह लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 238 रन बनाए। निकोलस पूरन 36 गेंद में 87 रन बनाकर नाबाद रहे। डेविड मिलर 4 गेंद में 4 रन बनाकर नाबाद रहे।

IPL 2025 LSG vs KKR Playing 11: ये है कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन
कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, वैभव अरोड़ा, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।

IPL 2025 LSG vs KKR Playing 11: ये है लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन
एडेन मार्कराम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बदोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, दिग्वेश सिंह राठी, आकाश दीप, आवेश खान।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here