KKR vs PBKS: कोलकाता में तेज बारिश और आंधी के कारण रद्द हुआ मैच

0

कोलकाता: कोलकाता में तेज बारिश और आंधी के कारण मुकाबला आईपीएल 2025 का 44वां मैच रद्द कर दिया गया। शनिवार को ईडेन गार्डंस में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करते हुए 20 ओवर में चार विकेट खोकर 201 रन बनाए थे। जवाब में कोलकाता की टीम ने सिर्फ एक ओवर खेला। बारिश के कारण मुकाबला रुका और फिर रद्द कर दिया गया। इसके बाद दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

कोलकाता नाइट राइडर्स: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रोवमैन पॉवेल, वैभव अरोड़ा, चेतन साकरिया, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।

इम्पैक्ट प्लेयर्स: अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, एनरिक नॉर्त्जे, लवनिथ सिसोदिया, अनुकूल रॉय।

पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, ग्लेन मैक्सवेल, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यानसेन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

इम्पैक्ट प्लेयर्स: हरप्रीत बरार, मुशीर खान, विजयकुमार विशाक, सूर्यांश शेडगे, प्रवीण दुबे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here