केएल राहुल ने शतक के साथ रचा कीर्तिमान, SENA देशों में हासिल की खास उपलब्धि

0

नई दिल्ली : केएल राहुल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के तीसरे दिन शनिवार (21 नवंबर) को शानदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया। वह दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया (एसईएनए) की धरती पर टेस्ट शतक लगाने वाले पहले भारतीय और दूसरे एशियाई ओपनर बन गए। टेस्ट करियर का यह उनका 13वां और बतौर ओपनर 9वां शतक रहा। इसके साथ ही उन्होंने बतौर ओपनर सर्वाधिक टेस्ट शतक लगाने के मामले में मुरली विजय की बराबरी कर ली।

साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में राहुल से पहले 7 एशियाई बल्लेबाजों ने शतक जड़े थे। इनमें राहुल के अलावा केवल पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर सईद अनवर ने ही बतौर ओपनर शतक जड़ा है। बाकी अन्य बल्लेबाज मोहम्मद अजहरुद्दीन, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, यूनुस खान, कुमार संगकारा और विराट कोहली हैं।

बतौर ओपनर टेस्ट शतकों में की मुरली विजय की बराबरी

राहुल ने बतौर भारतीय ओपनर टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में मुरली विजय की बराबरी कर ली। दोनों के 12-12 शतक हो गए हैं। सबसे ज्यादा शतक सुनील गावस्कर ने 33 लगाए हैं। वीरेंद्र सहवाग ने 22 शतक लगाए हैं। गौतम गंभीर और रोहित शर्मा ने 9-9 शतक लगाए हैं।

पडिक्कल का जलवा, 165 रनों की अहम भागीदारी

राहुल ने देवदत्त पडिक्कल के साथ मिलकर न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसा दिया। तीसरे दिन के पहले सत्र में एक भी विकेट नहीं गिरा। भारत को दूसरा झटका 83वें ओवर की आखिरी गेंद पर लगा देवदत्त पडिक्कल को काइल जेमीसन ने बोल्ड किया। उन्होंने 175 गेंद पर 80 रन बनाए। दोनों ने 331 गेंद पर 165 रनों की साझेदारी की। दूसरे दिन भारत को एकमात्र झटका यशस्वी जायसवाल के तौर पर लगा था। उन्होंने 89 गेंद पर 85 रन बनाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here