दिल्ली कैपिटल्स की हार के बाद केएल राहुल निशाने पर, मांजरेकर ने जताई नाराजगी

0

नई दिल्ली : भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की हार के बाद केएल राहुल की बल्लेबाजी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। अरुण जेटली स्टेडियम की धीमी पिच पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनिंग करने आए केएल राहुल शुरुआत से ही संघर्ष करते नजर आए और उन्होंने काफी धीमी बल्लेबाजी की, जिसके चलते टीम पावरप्ले में दबाव में आ गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राहुल के आउट होने के बाद दिल्ली की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई और टीम सिर्फ 156 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने संजू सैमसन की नाबाद 87 रन की शानदार पारी के दम पर मुकाबला 8 विकेट से आसानी से जीत लिया।

IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स को मिली छठी हार

दिल्ली कैपिटल्स की सीजन में छठी हार रही। संजय मांजरेकर ने हार के लिए सीधे तौर पर केएल राहुल की धीमी पारी को जिम्मेदार ठहराया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार संजय मांजरेकर ने कहा कि पावरप्ले में उनके इरादों में निरंतरता की कमी दिखती है।

“हर दूसरे मैच में बदल जाता है केएल राहुल का अंदाज”

संजय मांजरेकर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में केएल राहुल की बल्लेबाजी को लेकर नाराजगी जाहिर की। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा कि राहुल हर दूसरे मैच में अलग अंदाज में बल्लेबाजी करते दिखाई देते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मांजरेकर के अनुसार, कभी वह शुरुआत से आक्रामक खेलते हैं, लेकिन कुछ समय बाद उनकी बल्लेबाजी की रफ्तार धीमी पड़ जाती है। उनका मानना है कि राहुल शायद यह सोचने लगते हैं कि पारी को संभालने और बाकी बल्लेबाजों की जिम्मेदारी उठाने का काम उन्हीं के कंधों पर है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मांजरेकर ने आगे कहा कि इसी सोच की वजह से राहुल कई बार बेहद धीमी पारी खेल जाते हैं। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि अगर कोई बल्लेबाज 12 गेंदों में सिर्फ 12 रन बनाकर आउट हो जाता है, तो वह अपनी टीम को मुश्किल में डाल देता है। उनके मुताबिक, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी पावरप्ले के दौरान काफी कमजोर रही और वहीं से मैच टीम के हाथ से निकल गया।

‘‘12 गेंद में 12 रन से मैच नहीं जीतते’’

संजय मांजरेकर ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए केएल राहुल की धीमी बल्लेबाजी पर फिर सवाल उठाए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा कि पिछले मुकाबले में शानदार पारी खेलने वाले राहुल इस बार पावरप्ले में 12 गेंदों पर सिर्फ 12 रन ही बना सके, यानी उनका स्ट्राइक रेट केवल 100 का रहा। मांजरेकर के मुताबिक, मौजूदा टी20 क्रिकेट में यह तरीका टीम के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है, खासकर तब जब दूसरे ओपनर 200 के करीब स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे हों। उन्होंने कहा कि टी20 में बल्लेबाज यह सोचकर धीमी शुरुआत नहीं कर सकते कि बाद में तेजी से रन बना लेंगे।

हालांकि हालिया मुकाबले में खराब प्रदर्शन के बावजूद केएल राहुल पिछले कुछ मैचों में अच्छी लय में नजर आए हैं। पिछले सप्ताह राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उन्होंने 75 रन की अहम पारी खेली थी, जिसकी मदद से दिल्ली कैपिटल्स ने 226 रन का बड़ा लक्ष्य हासिल किया था। इसके अलावा पंजाब किंग्स के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में राहुल ने नाबाद 152 रन की विस्फोटक पारी खेलकर घरेलू मैदान पर किसी भारतीय बल्लेबाज का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। हालांकि उस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स 264 रन के विशाल स्कोर का बचाव नहीं कर पाई थी। अब दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपना अगला मुकाबला शुक्रवार, 8 मई को अरुण जेटली स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here