कोहली का धमाकेदार फॉर्म जारी, 19 गेंद में 45 रन; कार्तिक बोले- इस सीजन और बेहतर दिखेंगे

0

बेंगलुरु. IPL 2026 के आगाज़ से पहले Royal Challengers Bengaluru (RCB) के स्टार बल्लेबाज़ Virat Kohli शानदार लय में नजर आ रहे हैं। टीम के इंट्रा-स्क्वाड मुकाबले में कोहली ने सिर्फ 19 गेंदों में 45 रन की तेज पारी खेलकर अपने इरादे साफ कर दिए।  इससे पहले खेले गए पहले अभ्यास मैच में भी कोहली ने 12 गेंदों पर 29 रन बनाए थे। लगातार दो मुकाबलों में उनकी आक्रामक बल्लेबाज़ी ने टीम मैनेजमेंट को काफी प्रभावित किया है।

टीम के मेंटर और बैटिंग कोच Dinesh Karthik ने कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी सबसे बड़ी खासियत हर सीजन खुद को बेहतर बनाना है। कार्तिक ने कहा, “विराट हर साल एक नए प्लान और इंटेंट के साथ आते हैं। इस बार भी उन्होंने अपनी बल्लेबाज़ी को नए स्तर पर पहुंचाया है और मुझे लगता है कि इस सीजन वह और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।”  प्रैक्टिस के दौरान कोहली टीम के ओपनिंग पार्टनर फिल साल्ट के साथ भी नजर आए। साल्ट हालिया टी-20 मुकाबलों में फॉर्म से जूझ रहे हैं, ऐसे में कोहली एक सीनियर खिलाड़ी के तौर पर उनका मनोबल बढ़ाते दिखे।

टीम के अन्य खिलाड़ियों ने भी अभ्यास मैचों में दम दिखाया। Jitesh Sharma ने 37 गेंदों में 81 रन की विस्फोटक पारी खेली, जबकि कप्तान Rajat Patidar ने 25 गेंदों में 74 रन ठोके। डिफेंडिंग चैंपियन RCB अपना पहला मुकाबला 28 मार्च को Sunrisers Hyderabad के खिलाफ एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी। टीम की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए फैंस को एक मजबूत शुरुआत की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here