क्रांति गौड़ ने झटके तीन विकेट, भारत ने पाकिस्तान को 248 रन का लक्ष्य दिया

0

कोलंबो। विमेंस वनडे वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ मजबूत प्रदर्शन करते हुए 247 रन बनाए और अब पाकिस्तान को जीत के लिए 248 रन का लक्ष्य दिया है। जवाब में पाकिस्तान ने 27.1 ओवर में चार विकेट पर 95 रन बना लिए हैं। सलामी बल्लेबाज सिद्रा अमीन क्रीज पर डटी हुई हैं, जबकि टीम को कप्तान फातिमा सना से बड़ी पारी की उम्मीद है।भारत की ओर से तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान की बल्लेबाजी की रीढ़ हिला दी। उन्होंने सदफ शमास (6 रन), आलिया रियाज (2 रन) और नतालिया परवेज (33 रन) को आउट किया। नतालिया को उन्होंने राधा यादव के हाथों कैच कराया। इसके अलावा दीप्ति शर्मा ने शानदार थ्रो पर मुनीबा अली (2 रन) को रनआउट किया।इससे पहले पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। भारतीय टीम 50 ओवर में 247 रन पर ऑलआउट हो गई। हरलीन देओल ने सर्वाधिक 46 रन बनाए, जबकि जेमिमा रॉड्रिग्ज (32) और प्रतिका रावल (31) ने भी अहम योगदान दिया। पाकिस्तान के लिए डायना बेग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट लिए। कप्तान फातिमा सना और सादिया इकबाल को 2-2 सफलता मिली। भारत की गेंदबाजों ने अब तक मैच पर पकड़ मजबूत कर ली है और अगर यही प्रदर्शन जारी रहा तो भारत जीत की ओर बढ़ सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here