31.6 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

क्रुणाल पंड्या ने रच दिया इतिहास, 2008 से 2025 तक हर IPL फाइनल के प्लेयर ऑफ द मैच

नई दिल्ली: IPL 2025 के फाइनल में 3 जून को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 6 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहली बार आईपीएल ट्रॉफी जीती। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की इस जीत में उसके ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या ने अहम भूमिका निभाई। क्रुणाल पंड्या बल्लेबाजी में तो कमाल नहीं दिखा पाए थे और 5 गेद में सिर्फ 4 रन ही बना पाए थे, लेकिन गेंदबाजी मिलने पर उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 17 रन दिए और प्रभसिमरन सिंह और जोश इंग्लिस के महत्वपूर्ण विकेट भी झटके। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, IPL 2025 फाइनल के बाद क्रुणाल पंड्या को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास रच दिया। वह आईपीएल के दो संस्करणों के फाइनल मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच चुने जाने वाले पहले खिलाड़ी बने।

इससे पहले क्रुणाल पंड्या ने 2017 में मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहते हुए यह उपलब्धि अपने नाम की थी। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर यूसुफ पठान 2008 में उद्घाटन सीजन के फाइनल मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान रॉयल्स को जीत की ओर ले जाते हुए यूसुफ पठान ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ तीन विकेट लेने के साथ-साथ अर्धशतक भी लगाया था। दिलचस्प यह है कि भारतीय दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने फाइनल में हारने के बावजूद प्लेयर ऑफ द मैच (POTM) का पुरस्कार जीता है। अनिल कुंबले ने 2009 के फाइनल में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ आरसीबी के लिए 4/16 का शानदार स्पेल डाला था। हालांकि, उनकी टीम छह रन से हार गई थी।

IPL 2008 से 2025 तक हर IPL फाइनल के प्लेयर ऑफ द मैच
वर्ष फाइनल फाइनल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी प्रदर्शन
2008 राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स यूसुफ पठान (आरआर) 39 गेंद में 56 रन
22 रन देकर 3 विकेट
2009 डेक्कन चार्जर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर अनिल कुंबले (आरसीबी) 16 रन देकर 4 विकेट
2010 चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस सुरेश रैना (सीएसके) 35 गेंद में नाबाद 57 रन
21 रन देकर 1 विकेट
2011 चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर मुरली विजय (सीएसके) 52 गेंद में 95 रन
2012 कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मनविंदर बिस्ला (केकेआर) 48 गेंद में 89 रन
2013 मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स कीरोन पोलार्ड ( एमआई) 32 गेंद में नाबाद 60 रन
2014 कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स मनीष पांडे (केकेआर) 50 गेंद में 94 रन
2015 मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स रोहित शर्मा (एमआई) 26 गेंद में 50 रन
2016 सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बेन कटिंग (एसआरएच) 15 गेंद में नाबाद 39 रन
2017 मुंबई इंडियंस बनाम राइजिंग पुणे सुपरजायंट क्रुणाल पंड्या (एमआई) 38 गेंद में 47 रन
2018 चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद शेन वॉटसन (सीएसके) 57 गेंद में नाबाद 117 रन
2019 मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स जसप्रीत बुमराह (MI) 14 रन देकर 2 विकेट
2020 मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स ट्रेंट बोल्ट (MI) 30 रन देकर 3 विकेट
2021 चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स</td> फाफ डुप्लेसिस (सीएसके) 59 गेंद में 86 रन
2022 गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स हार्दिक पांड्या (जीटी) 30 गेंद में 34 रन
17 रन देकर 3 विकेट
2023 चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस</td> डेवोन कॉनवे (सीएसके) 25 गेंद में 47 रन
2024 कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मिचेल स्टार्क (केकेआर) 14 रन देकर 2 विकेट
2025 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम पंजाब किंग्स क्रुणाल पंड्या (आरसीबी) 04 रन
17 रन देकर 2 विकेट

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles