एक बार फिर क्रुणाल पांड्या बने पापा, शेयर की बच्चे की फोटो; यह रखा है नाम

0

मुंबई

लखनऊ सुपर जायंट्स के दिग्गज खिलाड़ी क्रुणाल पांड्या दूसरी बार पिता बने हैं. उनकी वाइफ पंखुड़ी शर्मा ने दूसरे बच्चे को जन्म दिया. क्रुणाल और पंखुड़ी ने इसका नाम वायु रखा है. लखनऊ के प्लेयर क्रुणाल ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को यह जानकारी दी. क्रुणाल की वाइफ ने 21 अप्रैल को बच्चे को जन्म दिया. लेकिन उन्होंने यह जानकारी शुक्रवार सार्वजनिक की है.

क्रुणाल ने पंखुड़ी से साल 2017 में शादी की थी. पंखुड़ी ने जुलाई 2022 में पहले बच्चे को जन्म दिया था. उनके बेटे का नाम कवीर है. क्रुणाल ने यह जानकारी सोशल मीडिया के जरिए शेयर की थी. अब पंखुड़ी ने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है. पंखुड़ी और क्रुणाल ने इसका नाम वायु रखा है. लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाड़ी क्रुणाल इस समय आईपीएल खेलने में व्यस्त हैं. लेकिन उन्होंने वाइफ के साथ लेटेस्ट फोटो शेयर की है. वे पंखुड़ी से मिलने पहुंचे थे.

क्रुणाल की इंस्टाग्राम पोस्ट पर फैंस बधाई दे रहे हैं. इस पोस्ट को बहुत ही कम समय में 60 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया. दिलचस्प बात यह है कि लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी क्रुणाल को बधाई दी है. दिनेश कार्तिक और शिखर धवन समेत कई क्रिकेटर्स भी कमेंट कर चुके हैं.

क्रुणाल आईपीएल 2024 में लखनऊ के लिए खेल रहे हैं. उन्होंने इस सीजन में 8 मैच खेले हैं और इस दौरान 5 विकेट झटके हैं. क्रुणाल ने 5 पारियों में 58 रन बनाए हैं. इस दौरान नाबाद 43 रन सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा है. क्रुणाल ने आईपीएल के 121 मैचों में 1572 रन बनाए हैं. इस दौरान एक अर्धशतक लगाया है. वे आईपीएल करियर में कुल 75 विकेट ले चुके हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here