32.5 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026

कुलदीप यादव का जबरदस्त प्रदर्शन, अमजद जावेद का 9 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ स्थापित किया नया कीर्तिमान

नई दिल्ली: पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मुकाबले से ठीक पहले भारत ने श्रीलंका के खिलाफ सुपर 4 का अपना आखिरी मैच खेला था, जिसमें भारत को सुपर ओवर में रोमांचक जीत मिली। इस मुकाबले में भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और एक विकेट हासिल किया। इसी एक विकेट के दम पर कुलदीप ने एक खास महारिकॉर्ड अपने नाम कर लिया, जो उनकी शानदार गेंदबाजी की ताकत को दर्शाता है और टीम के लिए उम्मीदें बढ़ाता है। कुलदीप यादव एशिया कप 2025 में भारत के लिए निरंतर प्रदर्शन कर रहे हैं और लगभग हर मैच में उन्होंने टीम इंडिया के लिए विकेट लिए हैं। श्रीलंका के खिलाफ भी उन्होंने एक विकेट लिया और इस विकेट के साथ ही उन्होंने टी20 एशिया कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

कुलदीप यादव ने 9 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त किया

कुलदीप यादव ने इस एशिया कप में अब तक खेले 6 मैचों में 13 विकेट लिए हैं और इसके साथ ही वो टी20 एशिया कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। कुलदीप से पहले ये रिकॉर्ड यूएई के गेंदबाज अमजद जावेद के नाम पर दर्ज था जिन्होंने साल 2016 टी20 एशिया कप में कुल 12 विकेट लिए थे। कुलदीप अब उनसे आगे निकल गए।

टी20 एशिया कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा विकेट

13 – कुलदीप यादव (भारत), 2025 (6 इनिंग्स, ईआर: 6.04)
12 – अमजद जावेद (यूएई), 2016 (7 इनिंग्स, ईआर: 7.34)
11 – अल-अमीन होसैन (बांग्लादेश), 2016 (5 इनिंग्स, ईआर: 7.96)
11 – मोहम्मद नवेद (यूएई), 2016 (7 इनिंग्स, ईआर: 5.24)
11 – भुवनेश्वर कुमार (भारत), 2022 (5 इनिंग्स, ईआर: 6.05)

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles