ऋषभ पंत की जगह ललित यादव बने कप्तान, दिल्ली प्रीमियर लीग सीजन-3 के लिए पुरानी दिल्ली-6 की टीम घोषित

0

नई दिल्ली। दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) के तीसरे सीजन के लिए पुरानी दिल्ली-6 ने खिलाड़ियों की नीलामी के बाद अपनी 25 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का संतुलित मिश्रण देखने को मिला है। अंतरराष्ट्रीय व्यस्तताओं के कारण ऋषभ पंत के उपलब्ध नहीं रहने की संभावना है, इसलिए उनकी जगह ललित यादव को टीम में शामिल किया गया है।

टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज अनुज रावत, स्पिनर दिग्वेश राठी, देव लाकड़ा, पंकज जसवाल, समर्थ सेठ, उद्भव मोहन और रजनीश दादर जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। फ्रेंचाइजी का लक्ष्य इस बार संतुलित टीम के दम पर खिताब जीतना है। दिल्ली प्रीमियर लीग का तीसरा सीजन 31 जुलाई से 30 अगस्त तक खेला जाएगा।

पुरानी दिल्ली-6 के मालिक आकाश नांगिया ने कहा कि टीम चयन के दौरान अनुभव और युवा प्रतिभा के सही संयोजन पर जोर दिया गया। उन्हें विश्वास है कि यह टीम आक्रामक क्रिकेट खेलते हुए खिताब की प्रबल दावेदार साबित होगी। वहीं मुख्य कोच विजय दहिया ने कहा कि नीलामी में ऐसे खिलाड़ियों को चुना गया है जो हर परिस्थिति में टीम के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं। अब पूरा ध्यान टीम की तैयारियों पर रहेगा।

पुरानी दिल्ली-6 की टीम:
ललित यादव, उद्भव मोहन, रजनीश दादर, रोहन राणा, आर्यन गौर, वनम अग्रवाल, अजय अहलावत, कुश नागपाल, दिग्वेश राठी, युग गुप्ता, कबीर सचदेवा, गौरव सरोहा, देव लाकड़ा, अनुज रावत, समर्थ सेठ, मोहक कुमार, यश कुमार, पंकज जसवाल, हर्षवर्धन फोगाट, अर्जुन रेक्सवाल, लक्ष्य वर्मा, प्रिंस मिश्रा, अश्विनी चिल्लर, आदित्य वर्मा और आदित्य मल्होत्रा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here