landing of Chandrayaan 3 : चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर टीम इंडिया ने मनाया जमकर जश्न

0
landing of Chandrayaan 3
landing of Chandrayaan 3

नई दिल्लीः भारत के चंद्रयान 3 ने चांद पर सफल लैंडिंग कर ली है। भारतीय रोवर की इस लैंडिंग के साथ ही भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बन गया है। 40 दिन का भारत का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ। पृथ्वी से चंद्रमा तक 3.84 लाख किलोमीटर का सफर तय करने के बाद चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम चंद्रमा की धरती पर कामयाबी के साथ उतर गया। इसी के साथ भारत चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला रूस, अमेरिका और चीन के बाद दुनिया का तीसरा देश बन गया है। वहीं, चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। देश की इस कामयाबी पर सभी खिलाड़ियों ने जश्न मनाया और वैज्ञानिकों को बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here