स्वर्गीय श्री हुकुम सिंह ठाकुर स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता

0

भोपाल। भोपाल संभाग क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित स्वर्गीय श्री हुकुम सिंह ठाकुर स्मृति दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता (90 ओवर्स ) मे आज डीपीएस ग्राउंड पर पहला मैच एमसीसीए सीनियर और रेलवे युथ क्रिकेट अकादमी के मध्य खेल गया जिसमे रेलवे युथ क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।पहले बल्लेबाजी करते हुए रेलवे युथ क्रिकेट अकादमी की टीम निखिल के शानदार 173 और अनुराग के 92 रन और संस्कार के 36 रनो की बदौलत 89.4 ओवर मे 328 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। एमसीसीए सीनियर्स की तरफ से अरबाज़ उद्दीन ने 5, शिवांश चतुर्वेदी ने 4 और प्रारब्ध मिश्रा ने 1 विकेट लिया। जवाबी पारी खेलने उतरी एमसीसीए सीनियर ने 9 ओवर मे एक विकेट खोकर 35 रन बना लिए है। एकमात्र विकेट प्रथम सेंगर ने लिया, कल मैच का दूसरा दिन है।

एक अन्य मैच फेथ क्रिकेट ग्राउंड पर अंकुर क्रिकेट अकादमी और एस क्रिकेट अकादमी के मध्य मैच खेल गया जिसमे टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अंकुर क्रिकेट अकादमी ने 90 ओवर मे 9 विकेट खोकर 374 रन बनाए जिसमे कनिष्क दुबे ने शानदार दोहरा शतक लगाते हुए 231, अयान श्रीराज ने 48, मल्हार त्रिपाठी ने 30 रन बनाए। एस क्रिकेट अकादमी की तरफ से ओजस अग्रवाल ने 3 आदित्य सिंह और आदित्य मिश्रा ने 2-2 विकेट लिए। कल मैच का दूसरा दिन है।

वही कॉर्पोरेट ग्रुप मे आज पहला मैच मीडिया इलेवन और मास्टर्स इलेवन के मध्य खेला गया जिसमे मीडिया इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और पूरी टीम 15.4 ओवर मे 92 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। संजय शर्मा ने 20, प्रभात और गनी ने 12-12 रनो का योगदान दिया। मास्टर्स की तरफ से नरेश रेड्डी ने 4, अनिकेत ने 3 विकेट लिए। जवाबी पारी खेलने उतरी मास्टर्स इलेवन ने विवेक सूर्यवंशी के 47 रन की बदौलत जरुरी रन 13.5 ओवर मे 5 विकेट खोकर बना लिए। नरेश रेड्डी को मेन ऑफ़ द मैच चुना गया।

आज दूसरा मैच एन डी आई पी एल और हमीदिया इलेवन के मध्य खेला गया जिसमे हमीदिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवर मे 7 विकेट खोकर 145 रन बनाए जिसमे जामरान ने 33, ओसाब ने 24 जबकि शिवा और शिवम् चौबे ने 22 -22 रनो का योगदान दिया। अंकित शर्मा ने 4 विकेट लिए। जवाबी पारी खेलने उतरी एन डी आई पी एल ने अभिषेक गिरी के नाबाद 51, देवेंद्र नाइक 48 और पियूष राज सक्सेना के 34 रन की बदौलत 15 ओवर मे 146 रन बनाकर 8 विकेट से मैच जीत लिया। अंकित शर्मा को मेन ऑफ़ द मैच चुना गया।

आज मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार वरिष्ठ क्रिकेटर आदित्य पाण्डे, राजीव सक्सेना, राकेश सिंह बिष्ट व अंकित शर्मा ने प्रदान किए ।

आज के मैच कॉर्पोरेट ग्रुप

  • मीडिया एकादश विरुद्ध अलिशा एकादश प्रातः 9 बजे
  • स्पार्टंस विरुद्ध हमीदिया दोपहर 12-30 बजे ओल्ड कैम्पियन मैदान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here