WTC पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल, बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई टेस्ट में जीत से भारत की स्थिति और मजबूत

0

नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैपियनशिप रैंकिंग (WTC Ranking) में बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई टेस्ट में जीत से भारत की स्थिति और मजबूत हो गई है। ऑस्ट्रेलिया और उसके बीच का अंतर और बढ़ गया है। इस बीच श्रीलंका की टीम न्यूजीलैंड को हराकर तीसरे स्थान पर पहुंच गई। पहले डब्ल्यूटीसी का खिताब जीतने वाली न्यूजीलैंड की हालत खराब है। न्यूजीलैंड ने 2021 में भारत को हराया था। वह भारत को दो बार आईसीसी फाइनल में हरा चुकी है। 1999 में उसने आईसीसी नॉकआउट ट्रॉफी में भारत को हराया था।

न्यूजीलैंड की राह इसलिए भी कठिन है क्योंकि उसे श्रीलंका के बाद भारत में और फिर इंग्लैंड से टेस्ट सीरीज खेलनी है। वह स्थान नीचे चौथे नंबर पर पहुंच गई है। जीत के बाद श्रीलंका का अंक प्रतिशत (पीसीटी) आठ टेस्ट मैचों में 48 अंकों के साथ 50 हो गया है। उन्होंने मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में चार मैच जीते हैं और इतने ही मैच हारे हैं। टीम वर्तमान में तालिका में भारत और ऑस्ट्रेलिया से पीछे हैं। इस टेस्ट मैच के खत्म होने से पहले श्रीलंका की टीम चौथे स्थान पर थी।

भारत प्रबल दावेदार

डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंचने के लिए भारत प्रबल दावेदार है। उसे इस सीजन अभी 9 टेस्ट खेलने हैं। इसमें से 4 में उसे जीत चाहिए। बांग्लादेश के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद न्यूजीलैंड की टीम भारत दौरे पर 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए आएगी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 5 मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेलेगी।

डब्ल्यूटीसी अंक तालिका पर एक नजर

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here