नई दिल्ली : 2000 से 2010 के दशक में WWE में एक नाम लगातार चर्चा में रहता था और वह था रॉब वैन डैम, जिन्हें शॉर्ट फॉर्म में आरवीडी (RVD) के नाम से जाना जाता है। उनकी चपलता और तेज़ मूव्स फैंस के बीच हमेशा चर्चा का विषय रहे। आरवीडी और केन की जोड़ी भी काफी लोकप्रिय रही थी। 2002 में WWE Unforgiven में उन्हें ट्रिपल एच से हार का सामना करना पड़ा। 2014 में उन्होंने कंपनी छोड़ दी थी, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लेकिन हाल ही में एक इंटरव्यू में इस दिग्गज रेसलर ने WWE में अपनी वापसी की घोषणा करते हुए फैंस के बीच उत्साह पैदा कर दिया है।
वैसे तो आरवीडी और ट्रिपल एच की राइवलरी थी लेकिन अब जब ट्रिपल एच कंपनी के चीफ कंटेंट ऑफिसर हैं तो उनके कार्यकाल में कंपनी फिर से काफी अच्छा कार्य कर रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस दौरान जॉन सीना, एजे स्टाइल्स जैसे रेसलर्स की आइकॉनिक विदाई भी चर्चा का विषय रही। वहीं अब जब रेसलमेनिया 42 का आयोजन नजदीक है तो कई दिग्गजों की वापसी की भी सुगबुगाहट तेज हो गई है। उसी कड़ी में आरवीडी के ताजा इंटरव्यू ने इन अटकलों को और तेज कर दिया है।
“रॉब वैन डैम ने क्या कहा? WWE में वापसी पर खुलासा”
TMZ Inside The Ring पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान रॉब वैन डैम (RVD) ने WWE में वापसी की अपनी इच्छा जाहिर की। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने स्पष्ट किया कि वह किसी भी मौके या प्रस्ताव पर विचार करने के लिए तैयार हैं। आरवीडी ने यह भी कहा कि उनका नंबर कंपनी के ऑफिसर्स के पास है और वे उनसे किसी भी समय संपर्क कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने फैंस को विश्वास दिलाते हुए कहा, “मैं WWE वर्ल्ड में आ रहा हूँ और वहां इस बारे में खुलकर चर्चा कर सकते हैं।” साथ ही, उन्होंने रिटायरमेंट की किसी भी खबर को पूरी तरह खारिज कर दिया और इस विषय पर बात करने से इनकार किया।
“RVD की WWE वापसी: क्या WrestleMania में होगा धमाका?”
आरवीडी ने फिलहाल इस पॉडकास्ट में अपनी वापसी रेसलमेनिया 42 में होगी या नहीं इस पर कुछ नहीं कहा, लेकिन ट्रिपल एच के कार्यकाल में कई सरप्राइज देखने को मिलते रहे हैं। ऐसे ही किसी सरप्राइज के तौर पर कभी भी आरवीडी की भी एंट्री हो सकती है और अगर मंच रेसलमेनिया 42 का हुआ तो यह फैंस के लिए अपने चहेते दिग्गज को देखने का सुनहरा मौका होगा। इस मेगा इवेंट का आयोजन इस साल 18 व 19 अप्रैल को होगा।


