Legends League Cricket 2024 टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल, सभी 6 टीमों का फुल स्क्वॉड और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

0

नई दिल्ली: लीजेंड्स लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का तीसरा सीजन 20 सितंबर से शुरू होगा और 16 अक्टूबर को फाइनल खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में कुल 25 मैच खेले जाएंगे, जिसमें कुल 200 पूर्व क्रिकेटर हिस्सा लेंगे। टूर्नामेंट के मैच जोधपुर, सूरत, जम्मू और श्रीनगर में खेले जाएंगे। टूर्नामेंट शुरू होने से 3 दिन पहले सभी 6 टीमों के कप्तानों की घोषणा की गई। हाल ही में संन्यास लेने वाले शिखर धवन और दिनेश कार्तिक को भी कप्तानी मिली है। उनके अलावा सुरेश रैना, इयान बेल (5 फीट 9 इंच लंबे इंग्लैंड के दाएं हाथ के बल्लेबाज), इरफान पठान और हरभजन सिंह को भी कप्तान बनाया गया है। इस बार इस टूर्नामेंट में कई बड़े पूर्व भारतीय क्रिकेटर नजर आएंगे, जिनमें अंबाती रायुडू और केदार जाधव भी शामिल हैं।

कौन किस टीम का कप्तान बना?
  • इयान बेल को इंडिया कैपिटल्स की कप्तानी दी गई है।
  • शिखर धवन गुजरात ग्रेट्स टीम के कप्तान बने हैं।
  • इरफान पठान को कोणार्क सूर्या ओडिशा की कमान सौंपी गई है।
  • हरभजन को मणिपाल टाइगर्स का कप्तान बनाया गया है।
  • सुरेश रैना अल्टीमेट तोयम हैदराबाद की कप्तानी करेंगे।
  • दिनेश कार्तिक सदर्न सुपर स्टार्स की कमान संभालेंगे।
Legends League Cricket 2024 Full Schedule : Watch Here
Legends League Cricket 2024 Details : Watch Here

साल 2024 में लीजेंड्स लीग क्रिकेट 20 सितंबर को शुरू होगा और 16 अक्तूबर तक चलेगा।
भारत में लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2024 का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।
लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2024 की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप पर उपलब्ध होगी।

लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2024 की टीमें

इंडिया कैपिटल्स: इयान बेल (कप्तान), मुरली विजय, ड्वेन स्मिथ, एशले नर्स, धवल कुलकर्णी, परविंदर अवाना, नमन ओझा, क्रिस मपोफू, इकबाल अब्दुल्ला, किर्क एडवर्ड्स, पंकज सिंह, पवन सुयाल, ज्ञानेश्वर राव, राहुल शर्मा, बेन डंक, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, फैज फजल, भरत चिपली।

अल्टीमेट तोयम हैदराबाद: सुरेश रैना (कप्तान), पीटर ट्रेगो, इसरू उडाना, स्टुअर्ट बिन्नी, गुरकीरत सिंह मान, चाडविक वाल्टन, रिक्की क्लार्क, जसकरन मल्होत्रा, जॉर्ज वर्कर, समीउल्लाह शिनवारी, योगेश नागर, बिपुल शर्मा, नुवान प्रदीप।

गुजरात ग्रेट्स: शिखर धवन (कप्तान), क्रिस गेल, मोहम्मद कैफ, श्रीसंत, पारस खाडा, असगर अफगान, जेरोम टेलर, लियाम प्लंकेट, लेंडल सिमंस, मोर्ने वान विक, समर कादरी, सीकुगे प्रसन्ना, शैनन गैब्रियल, साइब्रांड एनोएलब्रेकेट, कमाउ लेवररॉक।

कोणार्क सूर्या ओडिशा: इरफान पठान (कप्तान), रॉस टेलर, यूसुफ पठान, अंबाती रायुडू, प्रवीण तांबे, केविन ओ’ब्रायन, फिडेल एडवर्ड्स, रिचर्ड लेवी, विनय कुमार, केपी अपन्ना, बेन लॉफलिन, दिलशान मुनावीरा, दिवेश पठानिया, नवीन स्टीवर्ट, राजेश बिश्नोई, शाहबाज नदीम।

मणिपाल टाइगर्स: हरभजन सिंह (कप्तान), रॉबिन उथप्पा, तिसारा परेरा, सोलोमन मिरे, मनोज तिवारी, एंजेलो परेरा, इमरान खान, सौरभ तिवारी, शेल्डन कॉटरेल, अबु नेचिम, अमित वर्मा, अमितोज सिंह, अनुरीत सिंह, असेला गुणरत्ने, डैनयिल क्रिश्चियन, प्रवीण गुप्ता, राहुल शुक्ला।

सदर्न सुपरस्टार्स: दिनेश कार्तिक (कप्तान), पार्थिव पटेल, केदार जाधव, अब्दुर रज्जाक, हैमिल्टन मसाकाद्ज़ा, सुरंगा लकमल, एल्टन चिगुम्बुरा, चतुरंगा डिसिल्वा, चिराग गांधी, हामिद हसन, जीवन मेंडिस, जेसल कारिया, मोनू कुमार, नाथन कूल्टर नाइल, पवन नेगी, रॉबिन बिस्ट, श्रीवत्स गोस्वामी, सुबोथ भाटी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here