2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट, इशान किशन ने मारी बाजी; रूट भी पीछे

0

नई दिल्ली : इशान किशन ने साल 2026 में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी छाप छोड़ी है। टीम इंडिया के लिए टी20 इंटरनेशनल में वह इस साल के सबसे सफल बल्लेबाजों में शामिल हैं। 2026 में इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मैच में 42 रन की पारी खेलने के बाद इशान किशन ने इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट को भी पीछे छोड़ दिया है। किशन के लगातार शानदार प्रदर्शन ने उन्हें इस साल इंटरनेशनल क्रिकेट में रनों के मामले में शीर्ष बल्लेबाजों की सूची में पहुंचा दिया है।

इशान किशन साल 2026 में अब तक 1000 रनों का आंकड़ा पार करने वाले सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बने हैं। उनसे पहले सिर्फ इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने ही ऐसा किया था। जबकि जो रूट अभी 1000 रनों से 3 रन पीछे हैं। इशान ने इस साल भारत के लिए कुल 29 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं जिसमें 28 पारियों में उनके नाम 1028 रन दर्ज हो गए हैं।

अगर सिर्फ भारतीयों की बात करें तो अभिषेक शर्मा साल 2026 में भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं। मगर दुनिया के सभी बल्लेबाजों की ओवरऑल लिस्ट में अभिषेक टॉप 20 में भी नहीं हैं। इशान किशन टॉप 10 में मौजूद अकेले भारतीय हैं।

अभिषेक सिर्फ टी20 इंटरनेशनल भारत के लिए खेलते हैं और इस साल उन्होंने 24 मैचों की 24 पारियों में 596 रन बनाए हैं। वह लिस्ट में 26वें स्थान पर हैं। भारत के वनडे व टेस्ट कप्तान शुभमन गिल भारतीयों के मामले में दूसरे स्थान पर हैं और उन्होंने 2026 में 12 मैचों की 12 पारियों में 761 रन बनाए हैं। वह ओवरऑल लिस्ट में 13वें स्थान पर हैं।

साल 2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज
खिलाड़ी मैच पारी नाबाद रन सर्वोच्च स्कोर औसत गेंदें स्ट्राइक रेट 100s 50s 0s 4s 6s
हैरी ब्रूक (इंग्लैंड) 29 33 4 1293 136* 44.58 1138 113.62 2 9 1 124 42
ईशान किशन (भारत) 29 28 0 1028 125 36.71 613 167.69 2 6 2 109 50
जो रूट (इंग्लैंड) 13 19 5 997 160 71.21 1365 73.04 2 8 0 103 2
डैरिल मिचेल (न्यूजीलैंड) 24 23 4 914 137 48.10 1099 83.16 3 3 1 87 21
करणबीर सिंह (ऑस्ट्रिया) 24 24 3 895 164 42.61 484 184.91 2 4 2 72 78
जान फ्राइलिंक (नामीबिया) 25 25 1 865 110 36.04 890 97.19 2 6 1 66 27
जैकब बेथेल (इंग्लैंड) 26 28 1 856 154 31.70 1033 82.86 2 5 3 88 21
तंजिद हसन (बांग्लादेश) 23 26 2 837 107 34.87 918 91.17 2 7 3 76 30
शाय होप (वेस्टइंडीज) 22 23 3 797 112 39.85 1067 74.69 1 6 2 60 25
दीपेंद्र सिंह ऐरी (नेपाल) 24 21 4 777 100 45.70 774 100.38 1 7 0 62 20

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here