टॉप-10 भारतीय बल्लेबाजों की सूची जारी, द्रविड़ नंबर-1, कोहली ने रचा कमाल

0

नई दिल्ली : भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 16 जुलाई (गुरुवार) को कार्डिफ में खेला जाएगा। इस मैच में विराट कोहली के पास पहले वनडे में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद जोरदार वापसी करने का मौका होगा। इसके साथ ही वह इंग्लैंड की धरती पर राहुल द्रविड़ के एक बड़े रिकॉर्ड के बेहद करीब हैं और अच्छी पारी खेलकर उसे अपने नाम भी कर सकते हैं।

कोहली ने रोहित और सचिन को छोड़ा पीछे

एजबेस्टन में 14 जुलाई को खेले गए पहले वनडे में विराट कोहली तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे, लेकिन 259 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वह सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, दूसरे वनडे में उनके पास बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का सुनहरा मौका होगा। जैसे ही कोहली 4 रन बना लेंगे, वह इंग्लैंड की धरती पर इंग्लैंड के खिलाफ तीनों प्रारूपों को मिलाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। इसके साथ ही वह राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़कर सूची में पहले स्थान पर पहुंच जाएंगे।

इंग्लैंड में भारत की तरफ से तीनों प्रारूपों को मिलाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में फिलहाल द्रविड़ पहले नंबर पर हैं जिन्होंने 46 मैचों में 2645 रन बनाए हैं जबकि दूसरे नंबर पर कोहली हैं जिन्होंने 58 मैचों में 2642 रन बनाए हैं। वहीं इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर सचिन तेंदुलकर हैं जिन्होंने 43 मैचों में 2626 रन बनाए थे जबकि रोहित शर्मा 47 मैचों में 2298 रन बनाकर चौथे नंबर पर हैं। लिस्ट में सौरव गांगुली 5वें स्थान पर 36 मैचों में 1949 रन बनाकर मौजूद हैं।

इंग्लैंड की धरती पर तीनों प्रारूपों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 भारतीय
प्लेयर साल मैच पारी रन बेस्ट स्कोर औसत 100 50
राहुल द्रविड़ 1996-2011 46 56 2645 217 55.1 8 15
विराट कोहली 2011-2026 58 74 2642 149 40.03 3 18
सचिन तेंदुलकर 1990-2011 43 56 2626 193 49.54 7 12
रोहित शर्मा 2009-2026 47 54 2298 140 49.95 9 10
सौरव गांगुली 1996-2007 36 42 1949 183 47.53 4 12
एमएस धोनी 2007-2019 60 59 1869 92 37.38 0 16
रविंद्र जडेजा 2009-2025 44 51 1644 107* 44.43 2 11
केएल राहुल 2018-2026 29 43 1643 149 41.07 6 5
सुनील गावस्कर 1971-1986 34 46 1583 221 36.81 2 11
शिखर धवन 2013-2022 33 40 1478 125 39.94 4

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here