टी20 अंतरराष्ट्रीय में 2026 के छक्केबाजों की सूची जारी, वैभव आगे निकले; इशान 10वें स्थान पर

0

नई दिल्ली : भारत ने तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराकर 5 मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली। इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से खूब सुर्खियां बटोरीं, वहीं उनके साथ पारी की शुरुआत करने उतरे वैभव सूर्यवंशी ने भी शानदार प्रदर्शन किया। वैभव ने अपनी पारी के दौरान 4 छक्के लगाए और इसी के साथ साल 2026 में टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में श्रीलंका के दासुन शनाका को पीछे छोड़ दिया।

छक्कों की दौड़ में वैभव का धमाका, दासुन शनाका को छोड़ा पीछे

वैभव ने कीवी टीम के खिलाफ तीसरे मैच में 19 गेंदों पर 4 छक्के और 4 चौकों की मदद से 45 रन की पारी खेली और उनका स्ट्राइक रेट 236.84 का रहा। वैभव इन 4 छक्कों की मदद से साल 2026 में टी20 में सबसे ज्यादा छ्क्के लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट में 7वें नंबर पर आ गए। वैभव ने दासुन शनाका को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने साल 2026 में अब तक 58 मैचों में 92 छक्के लगाए हैं तो वहीं वैभव के नाम अब 26 मैचों में 94 छक्के हो गए है।

साल 2026 में टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर भारतीय स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा हैं जिन्होंने कीवी टीम के खिलाफ तीसरे मैच में अपनी 113 रन की पारी के दौरान 11 छक्के लगाए और इस साल उन्होंने अब तक खेले 52 मैचों में 128 छक्के लगाए हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर फिन एलन हैं जिन्होंने 56 मैचों में 109 छक्के लगाए हैं जबकि तीसरे नंबर पर डेवाल्ड ब्रेविस हैं जिन्होंने 50 मैचों में 101 छक्के लगाए हैं।

साल 2026 में टी20 मैचों में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज
बल्लेबाज साल मैच पारी नाबाद रन बेस्ट स्कोर औसत गेंद स्ट्राइक रेट 100 50 0 4 6
अभिषेक शर्मा 2026-2026 52 52 2 1688 135* 33.76 820 205.85 3 12 10 156 128
फिन एलन 2026-2026 56 55 4 1597 101 31.31 891 179.23 3 6 4 136 109
डेवाल्ड ब्रेविस 2026-2026 50 44 5 1328 101 34.05 867 153.17 1 7 1 72 101
निकोलस पूरन 2026-2026 49 49 5 1261 106 28.65 837 150.65 1 8 3 85 99
रयान रिकेल्टन 2026-2026 42 42 7 1390 123* 39.71 817 170.13 2 7 2 109 96
मिचेल मार्श 2026-2026 37 37 1 1544 111 42.88 968 159.5 2 11 0 146 95
वैभव सूर्यवंशी 2026-2026 26 26 0 1071 103 41.19 486 220.37 1 7 1 89 94
दासुन शनाका 2026-2026 58 52 12 1135 121* 28.37 661 171.7 1 5 3 62 92
शिमरोन हेटमायर 2026-2026 56 54 9 1305 111* 29 777 167.95 2 4 5 88 91
इशान किशन 2026-2026 50 50 3 1761 103 37.46 1006 175.04 1 13 4 182 87

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here