एलएनसीटी ने जीता आरजीपीवी नोडल हॉकी पुरुष वर्ग का खिताब

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, भोपाल (आरजीपीवी) के तत्वावधान में जेएनसीटी द्वारा मेजर ध्यानचंद स्टेडियम, मयूर पार्क भोपाल में आयोजित नोडल हॉकी (पुरुष) प्रतियोगिता 2025–26 में एलएनसीटी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। एलएनसीटी ने सेमीफाइनल मुकाबले में जेएनसीटी को 2–0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में एलएनसीटी और बंसल भोपाल के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। निर्धारित समय तक मुकाबला बराबरी पर रहने के बाद निर्णय पेनल्टी शूटआउट से हुआ, जिसमें एलएनसीटी ने 3–1 से जीत दर्ज कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। पेनल्टी शूटआउट में गगन गावंडे, नितेश गाडगे और अमन पवार ने सटीक गोल दागकर टीम की जीत में निर्णायक भूमिका निभाई। एलएनसीटी टीम में नितेश गाडगे (कप्तान), गगन गावंडे, प्रशांत कुर्मी, अंकुर सोनी, वैभव ठाकुर, हिमांशु पुंडे, कृष्णा पुंडे, अंशु पटेल, प्रशांत द्विवेदी, अमन पवार और रविंद्र बघेल शामिल रहे। टीम का मार्गदर्शन कोच महेश सोंधिया ने किया। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर जेएनसीटी प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी भोपाल के कुलाधिपति एवं एलएनसीटी ग्रुप के सचिव डॉ. अनुपम चौकसे, डायरेक्टर एवं डीन एडमिनिस्ट्रेशन डॉ. अशोक राय, एलएनसीटीएस के प्राचार्य डॉ. वी. एन. भरतरिया, एलएनसीटी के प्राचार्य डॉ. बी. के. साहू, स्पोर्ट्स डायरेक्टर पंकज जैन सहित महेश सोंधिया और सूरज यादव ने टीम को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here