आरजीपीवी नोडल वालीबाल के महिला वर्ग में एलएनसीटी चैंपियन

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। एलएनसीटी कैंपस में राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के तहत आयोजित आरजीपीवी नोडल वॉलीबॉल प्रतियोगिता 2025-26 में महिला वर्ग का खिताब एलएनसीटी ने जीत लिया। फाइनल में एलएनसीटी ने टीआईटी को सीधे सेटों में 2-0 से हराया। समापन समारोह में डॉ. अमितबोध उपाध्याय (ओएसडी, एलएनसीटीएस), पंकज जैन (स्पोर्ट्स डायरेक्टर, एलएनसीटी) और लेफ्टिनेंट अनुराग चौकसे (जेएनसीटी) ने विजेता और उपविजेता टीम को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।महिला वर्ग में आशी राठौर (एलएनसीटी) को बेस्ट लिफ्टर, रानी (टीआईटी) को बेस्ट अटैकर और निधि पटवा (एलएनसीटी) को बेस्ट लिब्रो का पुरस्कार मिला। एलएनसीटी की विजेता टीम में अनुष्का यादव, आशी राठौर, निधि पटवा, प्रतीक्षा, अंशिका, उदिता, रेखा, भूमि, लक्ष्मी, समृद्धि, नंदिनी और मानवी शामिल रहीं। प्रतियोगिता सचिव महेश सोधिया ने बताया कि पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले कल खेले जाएंगे और उसी दौरान पुरस्कार वितरण भी होगा। कार्यक्रम का संचालन खेल अधिकारी मुकेश त्रिपाठी ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here