ड्रॉप रोबॉल ट्राई सीरीज की मेजबानी करेगा एलएनसीटी

0

भोपाल। साल 2018 के अंत में एलएनसीटी विश्वविद्यालय ड्रॉप रोबॉल में त्रिकोणीय शृंखला की मेजबानी करने जा रहा है। इसमें मेजबान भारत सहित श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमों हिस्सा लेंगी। इसकी सहमति बनी है शुक्रवार को विवि परिसर में ड्रॉप रोबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया की वार्षिक आम सभा में। ड्रॉप रोबॉल एसोसिएशन ऑफ मप्र के सचिव पंकज जैन ने बताया कि बैठक में इस खेल के जनक ईश्वर सिंह आर्य ने मेरठ के सुनील भराला को चेयरमैन एवं हरियाणा के विनोद शर्मा को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्होंने दोनों पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए। इस दौरान वार्षिक खेल कैलेंडर की घोषणा की गई। इस सत्र में भारतीय टीम 24 से 26 मई तक किर्गीस्तान के बिशेक में तीन देशों की सीरीज खेलेगी। फिर जून में चंदीगढ़ में 10वीं सीनियर, अक्टूबर में छत्तीसगढ़ में 9वीं जूनियर और दिसंबर में अहमदाबाद में 9वीं सब जूनियर नेशनल टूर्नामेंट होंगे। ड्रॉप रोबॉल मप्र के अध्यक्ष डॉ. अनुपम चौकसे ने बताया कि मई-जून में इसकी राज्य स्तरीय लीग जबलपुर में आयाेजित की जाएगी।