34.9 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

ढेरों रन और लगातार प्रदर्शन—क्या रिंकू सिंह को मिलना चाहिए तीनों फॉर्मेट में मौका?

नई दिल्ली: भारतीय टीम के लिए टी20 क्रिकेट में अपनी बड़ी पहचान बना चुके धाकड़ फिनिशर रिंकू सिंह ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 में भी धमाकेदार प्रदर्शन किया है। तमिलनाडु के खिलाफ जारी मुकाबले में उन्होंने उत्तर प्रदेश की ओर से शानदार शतक जड़ते हुए अपनी काबिलियत एक बार फिर साबित की। यह न सिर्फ उनके फर्स्ट क्लास करियर का 9वां शतक था बल्कि सभी फॉर्मेट मिलाकर उनके करियर का 10वां शतक भी बन गया। रिंकू के ओवरऑल रेड बॉल और व्हाइट बॉल के आंकड़ों पर नजर डालें तो यह सवाल उठना वाजिब है कि क्या रिंकू सिंह भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलने के हकदार नहीं हैं?

रिंकू सिंह ने फिलहाल भारत के लिए अभी 35 टी20 इंटरनेशनल और 2 वनडे इंटरनेशनल मैच ही खेले हैं। टी20 में इन दिनों शिवम दुबे, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल जैसे खिलाड़ियों के चलते जगह बनना मुश्किल होता है। ऐसे में अब उनके कुछ आंकड़े सामने आए हैं जो दर्शा रहे हैं कि रिंकू सिंह तीनों फॉर्मेट के प्लेयर हैं। रिंकू का फर्स्ट क्लास क्रिकेट में यह लगातार तीसरा शतक भी है। उनकी पिछली पांच पारियों की बात करें तो उन्होंने 89, 68, 108, 165 नाबाद और 137* (पारी जारी है) की पारियां खेली हैं।

अगर नेशनल टीम में तुरंत जगह न भी मिले, तो कम से कम रिंकू सिंह को इंडिया ए की रेड बॉल और व्हाइट बॉल—दोनों स्क्वॉड में शामिल किया जाना चाहिए। रिंकू ने अब तक घरेलू और इंटरनेशनल स्तर को मिलाकर कुल 282 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 8800 से ज्यादा रन बनाए हैं। उनके नाम 10 शतक और 57 अर्धशतक दर्ज हैं, जो उनकी निरंतरता और मैच फिनिश करने की क्षमता को साबित करते हैं। रिंकू केवल बल्लेबाजी ही नहीं, बल्कि पार्ट-टाइम स्पिनर के तौर पर भी समय-समय पर उपयोगी ओवर डाल सकते हैं। ऐसे में यह पूरी तरह तर्कसंगत है कि उन्हें तीनों फॉर्मेट में मौका दिया जाए, ताकि उनकी बहुमुखी प्रतिभा का पूरा फायदा उठाया जा सके।

रिंकू सिंह के आंकड़ों पर नजर
फॉर्मेट मैच पारी रन शतक अर्धशतक
फर्स्ट क्लास 52* 74* 3637* 9 22
लिस्ट ए (सभी वनडे) 62 56 1997 1 18
T20Is 35 25 550 0 3
ODIs 2 2 55 0 0
T20s 168 143 3225 0 17
उत्तर प्रदेश बनाम तमिलनाडु मुकाबले की ताज़ा स्थिति

रणजी ट्रॉफी 2025 में उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु के बीच खेले जा रहे मुकाबले में तमिलनाडु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 455 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में चौथे दिन के लंच तक उत्तर प्रदेश ने 7 विकेट के नुकसान पर 401 रन बना लिए थे। टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह शानदार फॉर्म में दिखे और 137 रन बनाकर नाबाद थे। तमिलनाडु के लिए पहली पारी में बाबा इंद्रजीत ने 149 रन और कप्तान आंद्रे सिद्धार्थ ने 121 रन की बेहतरीन शतकीय पारियां खेलते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles