बेंगलुरू | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और चेन्नई सुपर किंग्स बुधवार रात 8 बजे से एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के बीच अब तक 21 मुकाबले हो चुके हैं। इसमें से चेन्नई ने 13 जीते हैं जबकि बेंगलुरू को 7 में जीत मिली है। एक मैच का कोई रिजल्ट नहीं निकला है। चिन्नास्वामी स्टेडियम पर दोनों टीमों ने 7 मैच खेले हैं और 3-3 जीते हैं। एक का रिजल्ट नहीं निकला।

