एनएसटी न्यूज, भोपाल। मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एमपीसीए) द्वारा आयोजित एम. वाय. मेमोरियल ट्रॉफी सीनियर बॉयज इंटर डिवीजनल मल्टी डे क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ उज्जैन के एमपीसीए क्रिकेट मैदान पर हुआ। चार दिवसीय इस मुकाबले में उज्जैन डिवीजन और भोपाल डिवीजन की टीमें आमने-सामने हैं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए उज्जैन डिवीजन ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 90 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 410 रन बना लिए। उज्जैन की ओर से सिद्धार्थ पाटीदार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 196 रन की दमदार पारी खेली और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। उनके अलावा मोहनीश भाटिया ने 53 रन का योगदान दिया। राकेश ठाकुर 34 रन बनाकर नाबाद लौटे। भोपाल डिवीजन की ओर से गेंदबाजी में पृथ्वीराज सिंह तोमर ने 3 विकेट हासिल किए, जबकि राहुल बाथम को 2 सफलता मिली। अन्य गेंदबाजों ने भी रन रोकने का प्रयास किया, लेकिन उज्जैन के बल्लेबाजों ने पूरे दिन दबदबा बनाए रखा। मैच का दूसरा दिन गुरुवार को खेला जाएगा, जहां भोपाल डिवीजन की टीम शेष विकेट जल्द गिराकर वापसी करने की कोशिश करेगी, जबकि उज्जैन डिवीजन बड़ा स्कोर खड़ा करने के इरादे से मैदान पर उतरेगा।
एम. वाय. मेमोरियल ट्रॉफी: उज्जैन और भोपाल डिवीजन के बीच चार दिवसीय मुकाबला शुरू
[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

