नई दिल्ली : जोआन हिक्स को क्रिकेट करियर शुरू करने में करीब आधी सदी लग गई। उन्होंने 47 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया और इसके चार साल बाद 51 की उम्र में इतिहास रच दिया। आइल ऑफ मैन की इस क्रिकेटर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पांच विकेट लेकर 90 साल पुराना रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पांच विकेट लेने वाली सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गईं। ग्रीस की महिला टीम के खिलाफ दाएं हाथ की ऑफ-स्पिनर हिक्स ने तीसरी बार टी20 इंटरनेशनल में फाइव-विकेट हॉल लिया। उन्होंने 10 रन देकर पांच विकेट लेकर करियर का बेस्ट प्रदर्शन किया। हिक्स घातक गेंदबाजी के कारण ग्रीस 15 ओवर में 52 रन सिमट गई। आइल ऑफ मैन ने पावरप्ले में नौ विकेट रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।
90 साल बाद टूटा बर्ट आयरनमोंगर का रिकॉर्ड
51 साल और 173 दिन की उम्र में, हिक्स इंटरनेशनल क्रिकेट (पुरुष या महिला) में 50 साल की उम्र के बाद पांच विकेट लेने वाले पहले बॉलर बन गईं। हिक्स ने ऑस्ट्रेलिया के बर्ट आयरनमोंगर का 96 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। वह इंटरनेशनल क्रिकेट में यह मुकाम हासिल करने वाली सबसे उम्रदराज क्रिकेटर बन गईं।
आयरनमोंगर ने दोनों पारियों में चटकाए थे पांच विकेट
लेफ्ट आर्म स्पिनर बर्ट आयरनमोंगर ने 1932 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 49 साल और 314 दिन की उम्र में पांच विकेट लेकर इतिहास रचा था। खास बात यह रही कि उन्होंने उस टेस्ट मैच की दोनों पारियों में पांच से ज्यादा विकेट झटके थे। पहली पारी में आयरनमोंगर ने 6 रन देकर पांच विकेट लिए, जबकि दूसरी पारी में 18 रन देकर छह विकेट चटकाए। उनके शानदार प्रदर्शन के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को एक पारी से हराया था। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में 153 रन के जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम 36 और 45 रन पर ऑलआउट हो गई थी।
सबसे उम्रदराज पांच विकेट लेने वाली खिलाड़ी बनीं हिक्स
बर्ट आयरनमोंगर ने 14 टेस्ट खेलने के बाद 1933 में 50 साल और 327 दिन की उम्र में अपना टेस्ट करियर खत्म किया था। वह उस समय टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी थे। कुल मिलाकर उन्होंने चार टेस्ट मैच खेले। वहीं, 2024 में जोआन हिक्स ने छह दिनों के भीतर ग्रीस और माल्टा के खिलाफ दो बार पांच विकेट लिए थे। इनमें से पहले पांच विकेट हॉल के समय उनकी उम्र 49 साल और 168 दिन थी, जिससे वह महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पांच विकेट लेने वाली सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बनी थीं।


