NST NEWS, भोपाल. मध्यप्रदेश स्विमिंग एसोसिएशन ने 16 से 21 जून तक अहमदाबाद (गुजरात) में आयोजित होने वाली 79वीं सीनियर नेशनल एक्वाटिक चैंपियनशिप के लिए 12 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के एक्वाटिक कॉम्प्लेक्स में आयोजित होगी। मप्र स्विमिंग एसोसिएशन के महासचिव जय कुमार वर्मा ने बताया कि टीम में कुल 12 खिलाड़ी शामिल किए गए हैं, जिनमें 7 पुरुष और 5 महिला तैराक हैं। टीम के कोच एवं मैनेजर की जिम्मेदारी आकाश को सौंपी गई है।
उन्होंने बताया कि चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे और राज्य को पदक दिलाने के लिए पूरी तैयारी के साथ प्रतियोगिता में उतरेंगे। मप्र स्विमिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष पियूष शर्मा, कोषाध्यक्ष योगेंद्र सिंह राठौर तथा भोपाल स्विमिंग एसोसिएशन के सचिव रामकुमार खिलरानी ने टीम के सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।
टीम इस प्रकार है:
पुरुष वर्ग:
अनवेश सिंह, प्रांजल पाण्डेय, आर्यन एस. गणेश, आदित्य तिवारी, अद्वैत पागे, भावेश चौधरी और आयुष्मान दुबे।
महिला वर्ग:
विहा ठाकुर, इशिता परिहार, आस्था गोसाई, युतिका सिंह और अनन्या गणेश।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश की टीम से बेहतर प्रदर्शन और पदक जीतने की उम्मीद की जा रही है।


