32.5 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026

36वीं राष्ट्रीय कैनो स्प्रिंट सीनियर महिला-पुरुष चैंपियनशिप: दूसरे दिन भी मप्र का दबदबा, छह स्वर्ण सहित 12 पदक जीते

एनएसटी न्यूज, भोपाल। 36वीं राष्ट्रीय कैनो स्प्रिंट सीनियर महिला-पुरुष चैंपियनशिप में मेजबान मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। राजधानी के छोटे तालाब पर खेले गए मुकाबलों में मध्य प्रदेश ने छह स्वर्ण, पांच रजत और एक कांस्य सहित कुल 12 पदक अपने नाम किए। इसके साथ ही मप्र 10 स्वर्ण, 13 रजत और एक कांस्य सहित कुल 24 पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर बना हुआ है।  प्रतियोगिता के दूसरे दिन 500 मीटर वर्ग के मुकाबले हुए, जिसमें कुल 14 इवेंट के फाइनल खेले गए। मध्य प्रदेश के अलावा सर्विसेस, इंडियन पुलिस, उत्तराखंड और मेघालय के खिलाड़ियों ने भी स्वर्ण पदक जीते।

महिलाओं के के-2 इवेंट में मप्र की मानवी जाट और चंद्रकला की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता। के-1 इवेंट में रुकमणी दांगी ने स्वर्ण, जबकि के-4 इवेंट में कुलसुम, प्रांसी रजक, मोनिका गडवाल और माही रावत की चौकड़ी ने स्वर्ण पदक हासिल किया। पुरुष वर्ग में सी-4 इवेंट में हर्ष पाल, वैष्णवराज, रविकांत और प्रणीत मीणा की टीम ने स्वर्ण पदक जीता।

मप्र कयाकिंग एवं कैनोइंग संघ के सचिव और आयोजन सचिव मयंक ठाकुर ने बताया कि सुहावने मौसम और रोमांचक रेसों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। बुधवार को भी जोरदार मुकाबले देखने को मिलेंगे। मौके पर डीएसपी आशीष भट्टाचार्य, संघ अध्यक्ष पीएस बुंदेला, आरएस कुंभकार, विश्वामित्र अवार्डी विनोद मिश्रा, पीके बरोई और टूर्नामेंट डायरेक्टर अनिल राठी सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles