अनुष्का-सौम्या की शानदार बल्लेबाजी से मध्य प्रदेश ने चंडीगढ़ को 8 विकेट से हराया

0

भोपाल। बीसीसीआई द्वारा आयोजित महिला 23 क्रिकेट टूर्नामेंट में आज मध्यप्रदेश ने नागपुर के लेडीअमृतबाई दादा कालेज क्रिकेट गाउंड परअपने तीसरे लीग मुकाबले में चंडीगढ़ को 8 विकेट से पराजित किया। टूर्नामेंट में यह मध्य प्रदेश की लगातार तीसरी जीत है।

चंडीगढ़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 42.1ओवर में दस विकेट खोकर 100 रन बनाए। मध्य प्रदेश की और से कल्याणी जाधव ने एक बार फिर 5,अनादि तागड़े ने 2, वैष्णवी शर्मा व अनुष्का शर्मा ने 1-1 विकेट लिए।जवाबी पारी खेलने उतरी मध्य प्रदेश की टीम की सलामी बल्लेबाज अनुष्का शर्मा के नाबाद 52 रन के साथ सौम्य तिवारी के 43 गेंद में 3 चौके व् एक छक्के की मदद से 31 रन का योगदान दिया। पूल के तीन मैच जीत कर मध्य प्रदेश 12 अंकों के साथ शीर्ष पर है।सौम्या तिवारी अरेरा अकादमी भोपाल की क्रिकेटर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here