ओडिशा थ्रोबॉल प्रीमियर लीग में मध्यप्रदेश का जलवा, विक्रम अवार्डी कमल कुशवाह संभालेंगे श्री खेतरा वॉरियर्स की कमान

0

NST NEWS, भोपाल। ओडिशा के जगन्नाथ पुरी में 19 से 22 जून तक आयोजित होने वाली ओडिशा थ्रोबॉल प्रीमियर लीग चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिलेगा। देशभर से चयनित खिलाड़ियों में सर्वाधिक 18 खिलाड़ी मध्यप्रदेश के हैं, जो पुरुष और महिला वर्ग की विभिन्न टीमों का प्रतिनिधित्व करेंगे।

ओडिशा थ्रोबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में पुरुष और महिला वर्ग की छह-छह टीमें लीग-कम-नॉकआउट प्रारूप में मुकाबले खेलेंगी। प्रतियोगिता में देश के शीर्ष थ्रोबॉल खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।

मध्यप्रदेश के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि विक्रम अवार्डी और वरिष्ठ खिलाड़ी कमल कुशवाह को श्री खेतरा वॉरियर्स टीम का कप्तान बनाया गया है। उनके नेतृत्व में टीम खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

पुरुष वर्ग में कमल कुशवाह, मिथुन वर्मा, पवन तिवारी, विवेक कुशवाहा, रजत कोवे, मयंक सिंह, पवन पंवार, रोहित इंगले, आकाश तायडे, राजीव मीणा, करण मालवीय और वंश कचनारिया का चयन हुआ है। वहीं महिला वर्ग में शोभा सरेआम, प्रेरणा लोखंडे, सीता मुखिया, सुहाना खान, आस्था रघुवंशी और दिनाक्षी सिंह राजपूत को विभिन्न टीमों में स्थान मिला है।

प्रतियोगिता के लिए रवाना होने से पहले खिलाड़ियों ने मध्यप्रदेश थ्रोबॉल एसोसिएशन के सचिव अविनाश बुरबुरे के नेतृत्व में प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से उनके निवास पर मुलाकात की। मंत्री ने राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के सर्वाधिक खिलाड़ियों के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here